One District One Product- Deoria

Deoria



देवरिया भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में आने वाला यह जिला बिहार राज्य के सीमा पर स्थित है। यह जिला गोरखपुर प्रमंडल के अंतर्गत आता है। देवरिया शहर जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

मिर्च को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में तिलहन आधारित उत्पाद के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

देवरिया जिले में अधिकांश किसान सब्जी की खेती करते है, उनमे से मिर्च (Chilli) एक प्रमुख फसल है। 

कृषि
जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं: धान, गेंहू, मक्का, जौ, बाजरा, दलहन (मसूर, चना और मटर), तिलहन (सरसों, मूंगफली और तिल), मसाले (हल्दी और मिर्च), गन्ना, आलू और सब्जियां।
जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फल हैं: आम, अमरूद और केला।

पशुपालन
पशुपालन जिले के लोगों के लिए अतिरिक्त आय का जरिया है। जिले के प्रमुख पशु धन हैं: गाय, भैंस, बैल, भेड़, बकरी और मुर्गी।

वन
देवरिया जिला में पाए जाने वाले प्रमुख वन उत्पाद हैं: यूकेलिप्टस, शीशम, टीक , खैर , शहतूत, चीड़ और अर्जुन।

उद्योग
जिले में स्थित प्रमुख उद्योग हैं: चीनी मिल, राइस मिल, आटा मिल, फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स, इत्यादि।

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline