सागर। उन्नत कृषि अभियान परिषद के तत्वावधान में जैविक कृषि प्रशिक्षण केंद्र तिली में रविवार को कृषि कार्यशाला हुई। यहां परिषद के संचालक आकाश चौरसिया, राजकुमार ठाकुर व कृषि विभाग के रिटायर्ड एडीओ एमके चौबे ने किसानों को कम खर्च और पानी में अधिक उत्पादन करने की तकनीक बताई।
चौरसिया ने किसानों को पानी की कमी, खरपतवार, कीट, जलवायु समस्या व रासायनिक खाद से होने वाले नुकसान व इनसे बचने के उपाय के साथ-साथ फोर लेयर खेती करने का तरीके 100 से अधिक किसानों को बताए।
चौबे ने बताया कि खेती का मूल मंत्र मृदा को प्राकृतिक अवस्था में बनाए रखना है। ठाकुर ने बताया कि सूखे खेतों में जैविक खाद का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे पानी की कम आवश्यकता होती है। कार्यशाला में देश के कई राज्यों के किसानों ने भाग लिया।