इनोवेटिव किसान: खेती में खोजा फायदे का मंत्र

इनोवेटिव किसान: खेती में खोजा फायदे का मंत्र
News Banner Image

Kisaan Helpline

Soil Mar 13, 2015

जयपुर. आम तौर पर खेती को घाटे का सौदा माना जाता है। लेकिन प्रदेश के कई किसानों ने इनोवेशन के जरिए इसे फायदे का सौदा बना दिया। राज्य स्तरीय कृषक सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले किसानों ने तमाम परेशानियों के बावजूद खेती में नए प्रयोग किए और आज वे अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। भास्कर ने इनोवेशन करने वाले चुनिंदा किसानों के साथ बातचीत कर उनके इनोवेशन और सफलता के बारे में जाना।
महिला किसान ने आंवला प्रोसेसिंग कर निर्यात में बनाई नई राह
बूंदी जिले की प्रगतिशील महिला किसान संतोष भाकल को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। भाकल के पास 20 बीघा जमीन है। 1 हेक्टेयर में आंवले के पेड़ लगाए हैं। भाकल ने बताया कि आंवले की प्रोसेसिंग खुद शुरू की और आंवले की कैंडी बनाकर इसका निर्यात शुरू किया। अब आंवले की प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जा रही है। खेत में वर्मी कंपोस्ट, पैक हाउस भी लगाए हैं। परंपरागत फसलों की जगह बागवानी वाली फसलों पर जोर दिया है।

निंबाहेड़ा में स्ट्रॉबेरी उगाकर पेश की मिसाल निंबाहेड़ा के प्रगतिशील किसान जगदीश चंद्र प्रजापति ने अपने खेत पर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू कर किसानों के लिए नई उम्मीद जगाई है। प्रजापत को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया है। उन्होंने स्ट्रॉबेरी के अलावा सफेद मूसली की खेती के साथ प्रोसेसिंग यूनिट भी लगाई है। मसाला फसलों पर लगातार प्रयोग किए हैं।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline