One District One Product- Aurangabad

Aurangabad



औरंगाबाद, भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक महानगर है। अजंता (अजिंठा) और एलोरा (वेरूळ) विश्व धरोहर स्थलों समेत कई नामी पर्यटन स्थलो के सन्निध होने से यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक केंद्र है। औरंगाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक शहर तथा शिक्षा केंद्र है। यह एक जिला एवं संभाग मुख्यालय भी है। औरंगाबाद विश्‍व में अजन्‍ता और एलोरा की प्रसिद्ध बौद्ध गुफाओं के लिए जाना जाता है।

औरंगाबाद, महाराष्ट्र (भारत) में मक्का आधारित उत्पाद (स्वीट कॉर्न/पॉप कॉर्न/मवेशी चारा/सिलेज) को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित किया गया।

मक्का (वानस्पतिक नाम : Zea maize) एक प्रमुख खाद्य फसल हैं, जो मोटे अनाजो की श्रेणी में आता है। इसे भुट्टे की शक्ल में भी खाया जाता है। मक्का की फसल में नर भाग पहले परिपक्व हो जााता है।

भारत के अधिकांश मैदानी भागों से लेकर 2700 मीटर उँचाई वाले पहाडी क्षेत्रों तक मक्का सफलतापूर्वक उगाया जाता है। इसे सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाया जा सकता है तथा बलुई, दोमट मिट्टी मक्का की खेती के लिये बेहतर समझी जाती है।

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline