गेहूं व्यापार में बड़ा लाभ

गेहूं व्यापार में बड़ा लाभ
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Nov 20, 2015

एक तरफा गेहूं का व्यापार करने वाले बड़े लाभ में चल रहे हैं। गेहूं का बड़ा व्यापार करने वाले तो एफसीआई का खरीदा गेहूं मशीन क्लीन कर मीिडयम क्वािलटी बनाकर अच्छा धन कमा गए। गुरुवार को एफसीआई की ई ट्रेडिंग में मंदसौर तरफ का 9 टन गेहूं एक व्यापारी को मिलने की खबर है। इस में 100 रुपए बोरी का फायदा माना जा रहा है। मंडी नीलाम में 2191 रुपए लोकवन गेहंू के भाव रहे। गेहूं के मीिडयेटर खासे लाभ में चल रहे हैं। एक, चार फर्म की खरीदी करे तो भला किसका होगा। यह भी चर्चा खूब है। गेहूं का बड़ा व्यापार कुछ के हाथ में होने से िस्थति ऐसी बनी हुई है। घर का बगैर ब्याज का धन रोटेशन के लिए है। नुकसान में भी फायदा होने की चर्चा है।

बिखरे अनाज : मंडी में किसानों को उपज बेचने पर अनाज से नुकसान न हो इसके लिए गत माहों में संभागायुक्त ने किसानों के हेडलिंग लॉस समाप्त करने के लिए आनलाइन ट्रेडिंग के लिए प्रेरित किया था। किसानों के अनुसार नीलामी के दौरान सोयाबीन, गेहूं, चना बिखर जाता है। जिसे समटने वाले कोई और होते हैं। इस पर िनगरानी होने लगी है।

उज्जैन| गेहूं लाेकवन 1550 से 2191, मिल 1525 से 1560, मालवराज 1575 से 1691, शरबती 2395, सोयाबीन 3750 से 4252 रुपए। आवक 800 बोरी। चना देशी 4650, चना डालर 7150, चना विशाल 5511, चना मौसमी 5680, उड़द 9301 रुपए। आलू 200 से 380 रुपए। प्याज 400 से 755 रुपए। लहसुन 6000 से 12800 रुपए। लोहा बाजार : टेस्टेड सरिया 3600 रुपए प्रति िक्वंटल। खली के भाव : उज्जैन खली 1280 से 1320, कपास्या 2230 से 2280, खली खामगांव 2330 से 2380 रुपए। उज्जैन मावा : 148 रुपए किलो।

आगर| सोयाबीन 3261 से 3902 रुपए। आवक 3500 बोरी। गेहूं 1454 से 1601, मक्का 1380, चना कांटा 4580, चना विशाल 5000, चना डालर 3400 से 6500, धनिया 8700, मसूर 6100 रुपए। शाजापुर| गेहूं 1510 से 1524, चना कांटा 4490, चना माैसमी 4460, धनिया 6000, उड़द 9550, सोयाबीन 3200 से 3750 रुपए। आवक 1550 रुपए। खाचरौद| सोयाबीन 3790 रुपए। आवक 700 बोरी। गेहूं 1590 रुपए। महिदपुर| सोयाबीन 3454 से 3864 रुपए। आवक 2000 बोरी। गेहूं 1500 से 1700, मक्का 1351, चना डालर 6614 रुपए। तराना|सोयाबीन 3551 से 3778 रुपए। आवक 2600 बोरी। चना डालर 7550, चना सभी प्रकार का 4300 से 5176 रुपए। गेहूं 1497 से 1702 रुपए। बड़नगर| सोयाबीन 3200 से 4075 रुपए। आवक 5000 बोरी रही। गेहूं 1500 से 1801, चना डालर 7500, लहसुन 13500, बटला 11900, चना 5240 रुपए के भाव रहे।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline