One District One Product- Unnao

Unnao



उन्नाव भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित एक जिला है। उत्तर प्रदेश राज्य के मध्य भाग में स्थित यह जिला लखनऊ प्रमंडल के अंतर्गत आता है। यह जिला नवाबगंज पंक्षी अभयारण्य और चमड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण सूक्ष्म इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के इकाईयों को एकत्र कर उन्हें आर्थिक और विपणन की दृष्टि से मजबूत किया जाएगा। 

आम को किया गया चयनित
एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत जिले को खाद्य सामग्री में आम के लिए चयनित किया गया है। जिसकी यूनिट लगाने पर मार्केटिग, पैकेजिग, फाइनेंशियल मदद, ब्रांडिग की मदद इस योजना के अंतर्गत किसानों को मिलेगी।

विश्व के कुल आम उत्पादन का लगभग 40 प्रतिशत आम भारत में पैदा होता है। भारत में उत्तर प्रदेश, प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। आम लगभग सभी मैदानी क्षेत्रों में उगाया जाता है। आम का आचार भारत में प्राचीन काल से ही बनाया जाता है, जो विश्व प्रसिद्ध है। आम की खट्टी-मीठी चटनी, आम का पना, आम का जूस/शेक, आइसक्रीम, खटाई, रायता, आम रस को सुखाकर बनाया गया अमावट आदि विभिन्न खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं। यूपी में हर साल लगभग 40-45 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है।

उन्नाव जिले में सफीपुर, हसनगंज, औरास, फतेहपुर चौरासी व मियागंज क्षेत्र आम पट्टी के लिए प्रसिद्ध हैं। लगभग 37 हजार हेक्टेअर के क्षेत्रफल में आम के बाग फैले हुए हैं।

जिले में दशहरी, लगड़ा, चौसा, लखनऊवा व बजरी आम की वैराइटी का उत्पादन होता है। इसके अलावा रामकेला आम भी काफी मात्रा में होता है लेकिन यह केवल अचार के लिए प्रयोग किया जाता है। दशहरी आम खाड़ी देशों में निर्यात भी होता है। इसके अलावा दशहरी देश के अन्य राज्यों कोलकाता, पूर्वांचल, बिहार, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों में भी जाता है।

अर्थव्यवस्था-कृषि, उद्योग और उत्पाद
जिले की अर्थव्यवस्था कृषि, पशुपालन, मछली पालन, वन, खनिज, उद्योग और व्यवसाय पर आधारित है।

कृषि
इस जिले की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है। जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फसल हैं:धान, मक्का, गेहूं, ज्वार, बाजरा, दलहन (मसूर, चना, मूंग, उरद, अरहर और मटर), तिलहन (मूंगफली, सरसों, राई, सूर्यमुखी और तिल), गन्ना, आलू और सब्जियां. जिले में उगाए जाने वाले प्रमुख फल हैं: आम, अमरूद, नींबू, कटहल, पपीता और केला।

पशुपालन
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन जिले के लोगों के लिए आय का एक महत्वपूर्ण जरिया है। जिले के प्रमुख पशु धन हैं: गाय, बैल, भैंस, सूअर, भेड़, बकरी और पोल्ट्री।

आम का नाम लेते है मुंह में पानी आ जाता है। कच्चा हो या पका। बात दशहरी की हो, वह भी उन्नाव की तो क्या कहने। फरहदपुर, मियागंज और सफीपुर मंडी के रसीले दशहरी आम के स्वाद में दम है। डाल का हो या फिर पाल का, दशहरी है तो मीठा ही होगा। बेहतरीन दशहरी आम की मिठास चखने के लिए हर कोई बेताब है। दशहरी का स्वाद मुंह में रसगुल्ले की मिठास जैसा है। दशहरी की डिमांड यूपी में ही नहीं बिहार से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और देश की राजधानी दिल्ली तक है।

गुणवत्ता और मिठास से आते हैं व्यापारी
बरसात के बाद आम पेड़ों में पकता है तो यहां के किसान उसे हाथ तो तोड़वाते हैं। पेड़ की डाली हिलाकर आम को नहीं गिराया जाता है। जिस वजह से आम की गुणवत्ता बनी रहती है और वह अधिक दिन तक चलता है। व्यापारी ऐसे आम को खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। किसानों की ओर से अधिक दवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जाता। जिस वजह से आम अपनी मूल गुणवत्ता को नहीं खो पाता है। आम के बड़़े होते हैं और खाने में इतने मीठे होते हैं कि डिमांड अधिक रहती है।


Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline