One District One Product- Gondia

Gondia



गोंदिया ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय गोंदिया है।

गोंदिया जिले को भंडारा जिला से अलग कर बनाया गया था। यह जिला महाराष्ट्र राज्य के उत्तर पुर्वी भाग में स्थित है। यह विदर्भ के एक प्रमुख जिलो में से एक है। इस जिले की पुर्वी सीमा पर छत्तीसगढ़ राज्य का राजनांदगांव जिला तथा उत्तरी सीमा पर मध्यप्रदेश राज्य का बालाघाट जिला है। इस जिले से लगे हुये महाराष्ट्र के अन्य जिले है, भंडारा, चन्द्रपुर और गड़चिरोली। यह जिला एक अविकसीत जिला है और इसकी भूमी का अधिकतर भाग वनो से आच्छादित है। धान इस जिले की मुख्य फसल है। अन्य फसलो में ज्वार, गेहुं, तुवर है। लोगो का मुख्य व्यवसाय कृषी है। इस जिले में उद्योगो की उपस्थिती नगण्य है जिससे यह जिला आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। धान इस जिले की मुख्य फसल होने से इस जिले में अनेको चावल की मीले है। गोंदिया को राइस सीटी (RICE CITY) भी कहा जाता है।

यह जिला महाराष्ट्र राज्य की अंतिम सीमा पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित है। गोंदिया में चावल मिलो की अधिकता होने के कारण इसे महाराष्ट्र का चावलों का शहर भी कहा जाता है। गोंदिया महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख जिला, और प्रसिद्ध शहर है।

चावल की प्रचुर मात्रा में खेती और जिले में बड़ी संख्या में चावल मिलों के लिए गोंडिया को महाराष्ट्र का चावल का कटोरा कहा जाता है।

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline