One District One Product- Osmanabad

Osmanabad



उस्मानाबाद, महाराष्ट्र (भारत) में दाल आधारित उत्पाद (चना, मूंग, अरहर-दाल, आटा आदि) को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित किया गया। 

उस्मानाबाद ज़िला भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय उस्मानाबाद है। उस्मानाबाद जिला राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है। जिले का अधिकांश भाग पथरीला है जबकि शेष भाग मैदानी है। जिले की समुद्र तल से ऊंचाई 600 मिमी है। जिले का अधिकांश भाग "बालाघाट" नामक छोटे पर्वत से घिरा हुआ है। भूम, वाशी, कलांब, उस्मानाबाद और तुलजापुर तहसील इस बालाघाट पर्वत की सीमा में स्थित हैं। गोदावरी और भीमा जैसी प्रमुख नदियों का कुछ हिस्सा इस जिले के अंतर्गत आता है।
उस्मानाबाद जिले की जलवायु आमतौर पर शुष्क रहती है। बरसात का मौसम जून के मध्य से शुरू होता है और सितंबर के अंत तक रहता है। अक्टूबर से नवंबर तक मौसम आर्द्र रहता है। मध्य नवंबर से जनवरी तक सर्दी होती है। फरवरी से मार्च तक मौसम शुष्क रहता है। अप्रैल से जून तक गर्मी होती है। गर्मियों के दौरान उस्मानाबाद जिले का तापमान मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य जिलों की तुलना में कम होता है। 

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline