जानिए आलू के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्यों के बारे में

जानिए आलू के हैरान कर देने वाले रोचक तथ्यों के बारे में
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Aug 31, 2022
Interesting Facts: 
  • आलू दुनिया की पहली फसल है, जो अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक उगायी जा चुकी है। नासा प्रौद्योगिकी और विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के प्रयासों से आलू को 1995 में अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक उगाया गया था।
  • आलू सब्जी है, लेकिन इसमें बहुत सारे स्टार्च (कार्बोहाइड्रेट) होते हैं, जो इसे पोषण के मामले में चावल, पास्ता और ब्रेड की तरह बनाते हैं।
  • चावल, गेहूं और मक्का की तरह, आलू की फसलें दुनिया के आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
  • आलू शब्द स्पेनिश शब्द पटाटा से आया है।
  • आलू के पौधे आमतौर पर कीटों; जैसे भौरों से परागित होते हैं। 
  • आलू में विभिन्न प्रकार के विटामिन और खनिज होते हैं। 
  • स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बावजूद, आलू के चिप्स दुनिया में सबसे आम स्नैक खाद्य पदार्थों में से एक हैं। हर वर्ष विश्वभर में इनके अरबों पैकेटो को खपत होती है। 
  • आयरलैंड में 1845 और 1852 क्र बीच पड़े अकाल के मुख्य कारणों में से एक आलू का रोग था, जिसे आलू ब्लाइट के नाम से जाना जाता था। आलू की कमी के कारण लगभग एक मिलियन लोगों की मृत्यु हो गई, जो खाद्य स्रोत के रूप में उन पर निर्भर थे।
  • आलू में 20 प्रतिशत ठोस और 80 प्रतिशत पानी होता है। 
  • 100 ग्राम आलू में 75 ग्राम पानी, 19 ग्राम कार्बोहाइड्रेट (15 ग्राम स्टार्च और 2.2 ग्राम फाइबर), 2 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम वसा और कई बिटामिन (सी. ई. के. बी) और खनिज एवं धातु (मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम) पाया जाता है।
  • औसत अमेरिकी प्रत्येक वर्ष 138 पाउंड आलू खाते हैं। 
  • प्रत्येक दिन अरबों लोग कम से कम एक आलू खाते हैं।
  • आलू को बहुत अधिक समय तक अंधेरे में रखना उन्हें जहरीला बना सकता है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2008 को आलू का वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका मकसद अफ्रीका और एशिया जैसे देशों में भुखमरी के खिलाफ भोजन के रूप में आलू को बढ़ावा देने की कोशिश थी। 
  • आलू में संतरे से ज्यादा विटामिन 'सी'. केले से ज्यादा पोटेशियम और सेब से ज्यादा फाइबर होता है।
  • आलू, संयुक्त राज्य अमेरिका के 50 राज्यों में उगाया जाता है, जिसमें सबसे अधिक उत्पादन इडाहो और वाशिंगटन में होता है।
  • आयरलैंड में औसत व्यक्ति प्रतिवर्ष 120 कि.ग्रा. आलू खाता है। इटली में यह मात्रा केवल 30 कि.ग्रा. है।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline