किसानों के लिए खुशखबरी! मॉनसून ने केरल में दी दस्‍तक, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश

किसानों के लिए खुशखबरी! मॉनसून ने केरल में दी दस्‍तक, जानें आपके राज्य में कब होगी बारिश
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture May 31, 2024
Monsoon 2024 Update: पिछले कई दिनों से देश में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नया अपडेट दिया है। आईएमडी के मुताबिक, इस साल देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए मानसून की बारिश हमारे कृषि क्षेत्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 

भीषण गर्मी के बीच बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में प्रवेश कर चुका है और आज 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बार मानसून तय समय से दो दिन पहले ही आ गया है। केरल में मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि 1 जून है। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि यह एक दिन पहले 31 मई को केरल पहुंच सकता है। मानसून के आगमन के साथ ही केरल में प्री-मानसून बारिश अब मानसून की बारिश में बदल जाएगी।

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश आदि समेत भारत के बड़े हिस्से में 1 जून तक शुष्क मौसम के साथ-साथ भीषण गर्मी की संभावना है। 

जल्दी क्यों आ रहा है मानसून? 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में उठे तूफान रेमल के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार चक्रवात के कारण मानसून जल्दी आ रहा है।

किस राज्य में कब आएगा मानसून?

खबरों के अनुसार, यह 5 जून तक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और असम के कुछ इलाकों में पहुंचेगा, जबकि 10 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के ऊपरी हिस्से में पहुंचेगा। यह 15 जून तक गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा तक पहुंचेगा, जबकि 20 जून तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार- गुजरात के अंदरूनी इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंचेगा। यह 25 जून तक गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर तक पहुंचेगा, जबकि 30 जून तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक पहुंचेगा।

मध्य प्रदेश में कब दस्तक देगा मानसून

मध्य प्रदेश की बात करें तो इस साल यह समय पर पहुंचेगा। मप्र में मानसून के आगमन की तिथि 15 जून है, जबकि भोपाल में मानसून के आगमन की आधिकारिक तिथि 18 जून है। 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह खुशखबरी दी है। देश में 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन में 104% बारिश का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2024 का मानसून 15 जून को मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसून धीरे-धीरे 25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर पहुंचेगा और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेगा। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन पूरी तरह से राहत मानसून के आने के बाद ही मिल पाएगी।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline