उमरिया जिला मध्य प्रदेश के उत्तर पूर्व में स्थित है।
जिले में व्यापक जंगल हैं। कुल क्षेत्रफल का लगभग 42% भाग केवल वनों से आच्छादित है। जिला खनिजों से समृद्ध है। जिले में पाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण खनिज कोयला है और परिणामस्वरूप जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड द्वारा 8 खदानें संचालित की जा रही हैं।
जिले में प्रसिद्ध बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान (ताला) और संजय गांधी थर्मल पावर स्टेशन मंगथर (पाली) स्थित हैं।
उमरिया जिले में आम को एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चयनित किया गया।
आम एक प्रकार का रसीला फल होता है। इसे भारत में फलों का राजा भी बोलते हैं। इसकी मूल प्रजाति को भारतीय आम कहते हैं, जिसका वैज्ञानिक नाम मेंगीफेरा इंडिका है। आमों की प्रजाति को मेंगीफेरा कहा जाता है। इस फल की प्रजाति पहले केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे धीरे अन्य देशों में फैलने लगी। इसका सबसे अधिक उत्पादन भारत में होता है। यह भारत, पाकिस्तान और फिलीपींस में राष्ट्रीय फल माना जाता है और बांग्लादेश में इसके पेड़ को राष्ट्रीय पेड़ का दर्जा प्राप्त है।
Umaria
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.