फिर बदल रहा है मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, पढ़ें IMD का अलर्ट

फिर बदल रहा है मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बढ़ी चिंता, पढ़ें IMD का अलर्ट
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Feb 12, 2024
Weather Update Today: देश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 फरवरी से देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। आइये जानते हैं मौसम का पूरा हाल-

देश के मौसम का हाल

भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग (IMD) ने अगले 4-5 दिनों तक देश के कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार और छत्तीसगढ़ समेत देश के 11 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश की संभावना है।

इसके अलावा तेलंगाना में भी आज एक-दो जगहों पर हल्की बारिश संभव है. वहीं अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में रविवार सुबह मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है। शनिवार रात छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, अनूपपुर और बालाघाट जिलों में भी बारिश हुई।

डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक गांवों में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरे। आशंका है कि इससे फसलों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसमी गतिविधियां

न्यूनतम तापमान: उत्तरी मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। क्षेत्र के कुछ हिस्सों में ये सामान्य से 2- 4 डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। कल, अमृतसर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6°C दर्ज किया गया।

अगले 5 दिनों के दौरान मौसम प्रणालियाँ और पूर्वानुमान एवं चेतावनियाँ:
  • निचले क्षोभमंडल स्तर में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से पश्चिम विदर्भ तक ट्रफ के प्रभाव के तहत, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड 12 और 13 को, 12 को विदर्भ और छत्तीसगढ़, 13 और 14 को बिहार और 14 फरवरी, 2024 को गंगीय पश्चिम बंगालमें छिटपुट गरज के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) होने की संभावना है।
  • 12 फरवरी, 2024 को पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ और छत्तीसगढ़ में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।
  • 12, 15 और 16 तारीख को ओडिशा में और 12-14 फरवरी, 2024 के दौरान दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट वर्षा होने की भी संभावना है।
न्यूनतम तापमान पूर्वानुमान और शीत लहर की चेतावनी:
  • अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
  • अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।
  • अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।
  • 12 फरवरी, 2024 को हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline