Kisaan Helpline
शहर में गन्दगी को लेकर प्रशासन जागरूक हो रहा है, इन दिनों शहर के नगर निगम प्रशासन ने शहर में इकठ्ठा होने वाले घरेलू कचरे से जैविक खाद बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम के इस निर्णय को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द ही शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल सकती है। नगर निगम ने इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन का भी चयन कर लिया है। उप नगर आयुक्त कमलनाथ झा ने बताया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण केंद्र एवं सेनेटरी लैंडफिल साइट निर्माण के वास्ते तीन वार्ड पर कचरा से जैविक खाद बनाने वाली एक मशीन को लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने निविदा प्रकाशित कर दी है। जमीन लोगों से लीज पर ली जाएगी।
फिलहाल कादिराबाद, मुकुंदी चौधरी हाईस्कूल, जीएन गंज और नगर निगम कार्यालय परिसर में स्थल का चयन किया गया है। इसके दौरान उप नगर आयुक्त ने बताया कि घरेलू कचरे से जैविक खाद तैयार होने पर शहर में बहुत हद तक गंदगी की समस्या से शहर की जनता को छुटकारा मिल जाएगा। आपको बता दे की इस गतिविधि का कारण, बिहार सरकार की ओर से पत्र प्राप्त होने के बाद से नगर निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट में पूरी ताकत झोंक दी है। वही दूसरी और दूसरी ओर, कंस्ट्रक्शन और डिमूलेशन के तहत पुराने मकान के कचरा और नए मकान निर्माण का कचरा उठाने के लिए नगर निगम एजेंसी का चयन कर रहा है। इसके लिए निविदा जारी हो चुकी है। इससे लोगों को मकान के कचरा की समस्या भी दूर हो जाएगी।
इसके तहत ठोस कचरा उठाने और फेंकने के लिए नगर निगम प्रशासन को सूचना देनी होगी और इसके लिए एजेंसी को कुछ राशि भुगतान करनी होगी। इस कार्य को करने के लिए शहर में 10 एकड़, 5 एकड़, 2.5 एकड ठोस भूमि का निर्माण होगा जो अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के आलोक में भूमि भरण स्थल नदी से 100 मीटर की दूरी, तालाब से 200 मीटर की दूरी, राजमार्ग से 200 मीटर दूरी और हवाई अड्डे से 20 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को तीन माह का समय दिया है।
Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.
© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline