मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद, होगी फसल के लिए लाभदायक

मंदिर के फूलों से बनेगी जैविक खाद, होगी फसल के लिए लाभदायक
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jun 05, 2019
जम्मू शहर के 25 मंदिरों में रोज चढ़ाए जाने वाले फूलों से नगर निगम जैविक खाद तैयार कर रहा है। केमिकल से मुक्त यह खाद खेती के लिए लाभदायक होगी। जम्मू नगर निगम ने शहर के 25 मंदिरों को पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में जोड़ा है। 

जहां से रोजाना चढ़ाए जाने वाले फूलों को एकत्रित किया जाता है और भगवती नगर में खाद बनाने के लिए स्थापित किए तीन ट्रंच में पहुंचाया जाता है।  निगम फूलों के तैयार की जाने वाली इस जैविक खाद को स्वयं काउंटर लगाकर बेचेगा। इस जैविक खाद से पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा और फसलें भी अच्छी होंगी। 

इसके चलते फूलो से अगरबत्ती बनाने की प्रकिया के लिए भी योजना बनाई जा रही है।

पर्यावरण बचाने को अलग कर रहे हैं ठोस कचरा

जम्मू शहर से निकलने वाले कचरे से पर्यावरण को बचाने के लिए नगर निगम ने कोट भलवाल में नई पहल शुरू करते हुए कचरा बीनने वाले लगा रखे हैं। रोजाना 60-70 क्विंटल कचरे में से पॉलीथिन व अन्य ठोस कचरा अलग किया जा रहा है।

निगम ने कोट भलवाल के काला गांव में कचरा निस्तारण प्रक्रिया शुरू की है। इससे पहले शहर के भगवती नगर इलाके में कचरा ठिकाने लगाया जाता था। पिछले वर्ष ही भगवती नगर में कचरा फेंकना बंद किया था। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर भगवती नगर में कचरे के ढेरों को समतल कर पौधरोपण भी किया था। अब निगम ने कोट भलवाल में करीब 40 लोगों को कचरा बीनने का काम दिया है, जो रोजाना कचरे से नान-बायोडिग्रेडेबल यानी ठोस कचरे को अलग करते हैं। निगम ने इन्हें वर्दी, दस्ताने, टोपियां भी दी हैं, ताकि वे बिना किसी खतरे के काम कर सकें। इससे निगम को कचरा निस्तारण में तो आसानी होगी, साथ कचरा बीनने वालों की कमाई भी होगी तथा पर्यावरण प्रदूषित होने से बचेगा।

प्रदूषण से निपटने को पौधे

निगम ने कोट भलवाल डं¨पग साइट और भगवती नगर तवी किनारे स्थित पुरानी डपिंग साइट पर पौधरोपण किया है। इस बार की बरसात में और पौधे लगाए जांएगे। निगम ने प्रदूषण रोकने के लिए औषधीय पौधे लगाने भी शुरू किए हैं। कचरा निस्तारण कर इस जमीन को हरा-भरा बनाया जाएगा।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline