मानसून ने रफ्तार पकड़ी, रतलाम तरबतर

मानसून ने रफ्तार पकड़ी, रतलाम तरबतर
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jun 14, 2015

रतलाम में झमाझम

मौसम में ठंडक घुली

सोंडवा में 4 इंच बारिश, रायसेन में बिजली गिरने से युवक की मौत

देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार तक यह दक्षिण गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के ज्यादातर क्षेत्रों और विदर्भ के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया। दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्से व सिक्किम में भी इसने आमद दर्ज करा दी है। मुंबई में मानसून की बारिश ने यातायात व्यवस्था गड़बड़ा दी। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तीन दिन तेज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। दिल्ली व आसपास के राज्यों में धूल भरी आंधी चली और शाम को तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। उधर असम में बाढ़ से 16 जिलों के 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को आंधी चलने से दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आई। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। तेज हवा से कुछ जगहों पर पेड़ भी गिर गए। पंजाब, हरियाणा में भी कई हिस्सों में आंधी चलने के साथ मध्यम बारिश हुई।

ओडिशा के गंजम में बिजली गिरने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। राज्य में मानसून के दस्तक दे देने के बाद भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। तेलंगाना और आंध्र में भी बारिश हुई है। देश में लू के कहर से सबसे अधिक मौतें इन्हीं दो राज्यों में हुई थी। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले और आसपास के क्षेत्र में मानसून के पूर्व लगातार चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल में भी मानसून पहुंच चुका है।

रतलाम. शनिवार को दिनभर उमस के बाद रात 9 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी थोड़ी ही देर में झमाझम में बदल गई। यह दौर डेढ़ घंटे तक चला। इससे शहर की सड़कों पर पानी भर गया। लगातार तीसरे दिन हुई प्री-मानसून की बरसात से मौसम में ठंडक घुल गई। नाले उफन पड़े। कई स्थानों पर पानी भरने से लोग निकलने के लिए परेशान हुए। हालांकि कहीं से नुकसान की खबर नहीं है। रात 10.30 बजे बारिश थमी। मंदसौर िजले के गरोठ में भी रात 11.30 बजे झमाझम बारिश हुई जो रात 12 बजे तक चली।

रतलाम में शनिवार को दिनभर बादलों की आवाजाही और उमस के बीच रात 9 से 10.30 बजे तक पानी बरसा। दो बत्ती चौराहे पर ली गई इस तस्वीर में कुछ ऐसा नजर आया बरसता पानी। फोटो : िचंटू मेहता

...प्रदेश में कहीं झमाझम, कहीं रिमझिम

प्रदेश के कई इलाकों में भी शनिवार को बारिश हुई। शाजापुर जिले में आधे घंटे में आधा इंच तो उज्जैन में 15 मिमी बारिश हुई। मालवा अंचल में भी बारिश का दौर रहा। आलीराजपुर में 2 और सोंडवा में 4 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इंदौर से जोबट आ रही बस निर्माणाधीन सड़क पर पानी भर जाने से रास्ते में ही फंस गई। उधर, रायसेन जिले के झामर गांव में एक मकान पर बिजली गिरने से 40 वर्षीय गोविंद आदिवासी की मौत हो गई।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline