मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुंबई के विख्यात उद्योगपति एवं रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश राज्य में निवेश संबंधी मुद्दों पर चर्चा की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री कमलनाथ और श्री अंबानी के बीच मुंबई के एक होटल में देर शाम मुलाकात हुयी। इस दौरान मुख्य रूप से मध्यप्रदेश में रिलायंस समूह द्वारा निवेश के संबंध में चर्चा हुयी। मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव एस आर मोहंती भी मौजूद थे।
श्री कमलनाथ गुरूवार को भी मुंबई में रहेंगे और देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ उनकी बैठक होगी।
सुनने में आया है की किसानों के लिए मुकेश अम्बानी से कमलनाथ की मुलाकात कुछ बड़ी खबर ला सकती है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्री अम्बानी को मध्य प्रदेश में एग्रो एवं फूड (कृषि और खाद्य ) प्रोसेसिंग क्षैत्र के साथ- साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की सम्भावनाओ के बारे में बताया। और इसी दौरान "एम पी ग्रोथ ऑफ़ रिलायंस इंडस्ट्रीज" पर प्रेजेंटेशन भी दिया गया।