कृषि के क्षेत्र में आगे आ रही महिलाएं

कृषि के क्षेत्र में आगे आ रही महिलाएं
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Oct 16, 2018

 

खगड़िया: कृषि विज्ञान केन्द्र, खगड़िया में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जीविका के प्रबंधक मनोरमा कुमारी ने किया। उन्होंने कृषि में महिलाओं के योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की। केन्द्र के उद्यान वैज्ञानिक रणजीत प्रताप पंडित ने महिलाओं को पोषण वाटिका के महत्व के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। केन्द्र के गृह वैज्ञानिक डॉक्टर अनिता कुमारी ने महिला किसान दिवस के महत्व एवं महिला किसानों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र में चल रहे, विभिन्न कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डाला और मशरूम उत्पादन, सब्जी उत्पादन, गौपालन एवं अन्य स्वरोजगारपरक कार्यक्रम के बारे में बताया। कहा कि यह कार्यक्रम महिला किसान को कृषि में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार, पशुपालन वैज्ञानिक ने महिला किसानों को अपने आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए बकरी एवं मुर्गी पालन के बारे में बताया गया।

 

जीविकोपार्जन विशेषज्ञ सविता कुमारी ने कहा कि पशुपालन के साथ-साथ जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरुरत है। इस अवसर पर महिला कृषकों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई इस अवसर पर केन्द्र की डा़ॅ पूजा कुमारी, पवन कुमार, सानी कुमारी, राकेश मंडल सहित बड़ी संख्या में महिला कृषकों ने भाग लिया।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline