किसानो की पाठशाला में बताए आधुनिक खेती के फार्मूले

किसानो की पाठशाला में बताए आधुनिक खेती के फार्मूले
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 13, 2018

 

मैनपुरी। बुधवार को किसानों की पाठशाला में सरकार से किसानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। कृषि विभाग ने पहले चरण में लगभग 80 न्याय पंचायतों में एक साथ किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान उन्नत खेती के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं की भी जानकारी दी।

 

जिला कृषि अधिकारी गगनदीपसिंह ने बताया कि सरकार ने सभी किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत किसानों को खेती करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिले के 80 न्याय पंचायतों का चयन किया गया है। इस दौरान गांव में पाठशाला लगाकर किसानों को हर दिन अलग-अलग जानकारी दी जाएगी। यह पाठशाला 20 दिसंबर तक दो पालियों में चलाई जाएगी। सरकार किसानों के लिए अनुदान, ऑनलाइन मंडी के माध्यम से अपनी फसल को बेचना जैसी कई योजनाएं चला रही हैं। इनके माध्यम से किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने पौधो के लिए पोषक तत्वों कार्बन, हाइड्रोजन, आक्सीजन, नाइट्रोजन, उर्वरकों, जैविक खाद के बारे अवगत कराया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रंजन चौधरी ने बताया कि कृषि यंत्रों जैसे रोटावेटर स्प्रेयर, सोलर पंप आदि पर सरकारी अनुदान मिल रहा है। उन्होंने खेत को समतल करके पानी की बचत करने व ड्रिप सिंचाई का प्रयोग करने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी अनीतासिंह ने किसानों को बगीचों, फूलों, फलों व सब्जियों व गन्ने की फसल की जानकारी दी। पाठशाला में आय बढाने के लिए पशुपालन, मधुमक्खी पालन, बकरी, मत्स्य पालन करने पर जोर दिया गया।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline