ज्यादा दूध के लिए गाय और भैंस को क्या खिलाये, पढ़े और शेयर करे

ज्यादा दूध के लिए गाय और भैंस को क्या खिलाये, पढ़े और शेयर करे
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 30, 2019
पशुपालन करने का पहला लक्ष्य होता है की पशु अच्छा दूध दे और किसानो की अच्छी कमाई का जरिया बने। अधिक दूध के लिए संतुलित आहार ही सबसे ज्यादा जरुरी है। पशुपालक वैसे तो कई कंपनियों से संतुलित आहार खरीद कर अपने पशु को देते है लेकिन ये आहार पूर्ण रूप से संतुलित नहीं होता है। इसके लिए आज हम आपको बताएंगे की किस तरह आप अपने घर पर ही संतुलित आहार बना सकते है। तो आइये सीखते है कैसे बनाया जाये -

घर पर सौ किलो के करीबन संतुलित और पोषक आहार बनाने की बेहतर विधि

एक संतुलित आहार के लिए दाना  जैसे की मक्का, जौ, गेंहू, बाजरा इनकी मात्रा लगभग 35 प्रतिशत तक होनी चाहिए। या फिर कोई भी एक प्रकार का दाना ले सकते है।  

खली इसके अंतर्गत सरसों की खल, मूंगफली की खल, बिनौला की खल, अलसी की खल इनकी मात्रा लगभग 32 किलो होनी चाहिए। अगर उपलब्ध न हो तो इनमें से कोई एक खली को दाने में मिला सकते है।

चोकर के लिए आप गेंहू का चोकर, चना की चूरी, दालों की चूरी, राइस ब्रेन इनकी मात्रा लगभग 35 किलो। 

नमक लगभग 1 किलो और खनिज लवण लगभग 2 किलो।  

सारी चीजों को मिलाकर अपने पशु को खिला सकते है।

संतुलित आहार को खिलाने से होने वाले फायदे:

संतुलित आहार का सीधा कारण पशुओ को स्वस्थ्य रखना और दूध की मात्रा में वृद्धि है। पशुओ को आहार देने का विशेष कारण उनको रोगो से बचाना भी होता है। इसके फायदे कुछ यु भी है - 
 
1. आहार ज्यादा देने से गाय या भैंस ज्यादा दूध देते है। 
2. ये स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक और पाचन में अच्छा होता है। 
3. स्वास्थ्य ठीक होता हैं और रोगो से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। 

पशुओं को कितनी मात्रा में आहार खिलाए: 

एक पशुपालक के लिए यह जानना बहुत जरुरी है कि वह पशुओं को कितनी मात्रा में संतुलित आहार दे. हर एक पशु का अलग हिसाब होता है. यदि आप गाभिन भैंस को संतुलित चारा देते हैं तो उसकी अलग मात्रा होगी और बछड़ी के लिए संतुलित आहार की मात्रा अलग होगी. इस प्रकार किस पशु को कितनी मात्रा में  यह आहार देना है, नीचे इसकी सारणी दी गयी है.


जाने कितनी बार खिलाये पशु को आहार :

इस आहार को देने की प्रक्रिया गाय के लिए 1.5 किलो प्रतिदिन व भैंस के लिए दो किलो प्रतिदिन। 

अगर दुधारू पशुओं की बात की जाये तो गाय को प्रत्येक 2.5 लीटर दूध के पीछे एक किलो दाना और भैंस के लिए दो लीटर दूध के पीछे एक किलो दाना।

गाभिन गाय या भैंस के लिए छह महीने से ऊपर की गाभिन गाय या भैंस को एक से 1.5 किलो दाना प्रतिदिन फालतू देना चाहिए। 

बछड़े या बछड़ियों के लिए

एक किलो से 2.5 किलो तक दाना प्रतिदिन उनकी उम्र या वजन के अनुसार देना चाहिए।

कृषि सम्बंधित जानकारी के लिए हमे whats app करे इस नंबर पर 8319706156

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline