जैविक खेती के लिए बिहार देगा अब किसानो को राज्य में ही मान्यता

 जैविक खेती के लिए बिहार देगा अब किसानो को राज्य में ही मान्यता
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jan 07, 2020
पटना: अब राज्य में जैविक खेती को लेकर तेजी आएगी किसानों को जैविक खेती के लिए प्रमाण पत्र देने के लिए राज्य मान्यता बोर्ड ने राज्य के बिहार राज्य बीज एवं जैविक प्रमाण एजेंसी बसोका को मान्यता दे दी है।

यानी अब बसोका ही राज्य में जैविक खेती करने वाले किसानों को जैविक प्रमाणित करेगी।

अब बसोंका को भारत सरकार वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के संस्थान कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादन निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीड़ा) के द्वारा मूल्यांकन कर राष्ट्रीय मान्यता बोर्ड को जैविक प्रमाण के लिए प्रमाण संस्थान के रूप में मान्यता देने की अनुशंसा की गई हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बिहार में किसानों को मान्यता लेने के लिए सिक्किम से संपर्क करना पड़ता था आज बिहार सरकार ने अपने ही राज्यों की कंपनी को मान्यता देकर किसानों के लिए जैविक खेती का प्रमाणीकरण करने के लिए बहुत आसान माध्यम बना दिया है जिससे किसान आसानी से अपना जैविक प्रमाणीकरण कर जैविक खेती में आगे काम कर सकते हैं।

जैविक खेती का काम करने से किसानों को अधिक आर्थिक लाभ और एक जैविक उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline