गेंहू की दो देसी किस्मों को अपनाये और श्रेष्ठ उत्पादन पाए

गेंहू की दो देसी किस्मों को अपनाये और श्रेष्ठ उत्पादन पाए
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Nov 11, 2019
किसान भाई बारिश के खत्म होते ही रबी की मुख्य फसल की गेंहू की खेती में जुट गए है, बारिश के कारण हुए नुकसान के चलते कई किसानो ने ये सोच लिया था की इस बार कौन सी किस्म की बुवाई कर वह अच्छा और श्रेष्ठ उत्पादन प्राप्त कर सकते है। लेकिन कई किसानो में इस बार को लेकर संशय बना हुआ है तो आइये आपको कुछ रोचक जानकारी से रूबरू करवाते है। 

आज हम आपको गेंहू की दो ऐसी किस्मों के बारे में जानकारी देंगे, जो मौसम की मार को झेल सकती है और इसके अलावा ये देसी किस्मे ज्यादा उत्पादन देने वाली और कई गुणों से भरपूर भी है। 

क्या है गेंहू की देसी किस्म 'कुदरत 8' और 'कुदरत विश्वनाथ' में खास और विशेष गुण-

1. मिट्टी परिक्षण के आधार पर इसकी बुवाई नवंबर माह के पहले सप्ताह से आखरी सप्ताह के बिच कर सकते है। 

२. गेंहू की इस किस्म का दाना मोटा और चमकदार होता है, फसल 110 दिन के अंदर पक कर तैयार हो जाती है। 

3. इन किस्मों में मौसम के घटते और बढ़ते तापमान को सहने की क्षमता है। 

4. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के हजारो किसानों ने इस किस्म से अच्छी उपज प्राप्त की है। 

5. इस किस्म की खासियत ये भी है की ये किस्म भारी बारिश और ओलावृष्टि को आसानी से झेल सकती है।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline