गेहूं की खेती की सिंचाई व्यवस्था और भंडारण की जानकारी

गेहूं की खेती की सिंचाई व्यवस्था और भंडारण की जानकारी
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 31, 2019
गेहूँ की खेती में सिंचाई

1. पहली सिंचाई बुवाई के 3 से 4 सप्ताह बाद दी जानी चाहिए।
2. बुवाई के 40 से 45 दिन बाद दूसरी सिंचाई करनी चाहिए।
3. बुवाई के 60 से 65 दिन बाद 3 सिंचाई।
4. बुवाई के 80 से 85 दिन बाद 4 सिंचाई करें।
5. बुवाई के 100 से 105 दिन बाद 5 वीं सिंचाई करें।
6. बुआई के 105 से 120 दिन बाद 6 वीं सिंचाई करें।

उपज एवं भंडारण:- उन्नत तकनीक से खेती करने पर सिंचित अवस्था में गेहूँ की बौनी किस्मो से लगभग 50-60 क्विंटल दाना के अलावा 80-90 क्विंटल भूसा/हेक्टेयर प्राप्त होता है। जबकि देशी लम्बी किस्मों से इसकी लगभग आधी उपज प्राप्त होती है। देशी किस्मो से असिंचित अवस्था में 15-20 क्विंटल प्रति/हेक्टेयर उपज प्राप्त होती है। सुरक्षित भंडारण हेतु दानों में 10-12% से अधिक नमी नहीं होना चाहिए। भंडारण के पूर्ण कठियों तथा कमरो को साफ कर लें और दीवालों व फर्श पर मैलाथियान 50% के घोल को 3 लीटर प्रति 100 वर्गमीटर की दर से छिड़कें। अनाज को बुखारी, कोठिलों या कमरे में रखने के बाद एल्युमिनियम फास्फाइड 3 ग्राम की दो गोली प्रति टन की दर से रखकर बंद कर देना चाहिए।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline