गाय के गोबर से जैविक खाद बनाने का आसान तरीका, इन सामग्री की पड़ेगी जरुरत

गाय के गोबर से जैविक खाद बनाने का आसान तरीका, इन सामग्री की पड़ेगी जरुरत
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Apr 29, 2024
जैसा की आप जानते है अच्छी फसल के लिए सही मिट्टी, सही जलवायु और सही सिंचाई का होना बहुत ज़रूरी है। और फसल को सही समय पर सही खाद देना भी जरूरी है. ताकि फसल की बढ़वार अच्छी हो सके। किसान आमतौर पर अपने खेतों में बाजार में उपलब्ध रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं। जिससे फसल को नुकसान होता है। इसलिए कृषि वैज्ञानिकों की भी सलाह है कि किसानों को खेतों में रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि गाय के गोबर से जैविक खाद कैसे बनाई जाती है।

खाद बनाने की प्रक्रिया

अच्छी फसल प्राप्त करने के लिए यहां बतायी गई जैविक खाद तैयार करने की प्रक्रिया का पालन करना महत्वपूर्ण होता है। आइए सबसे पहले आपको बताते हैं कि गाय के गोबर से खाद बनाने के लिए आपको सबसे पहले किन चीजों की जरूरत पड़ेगी। गाय के गोबर से खाद बनाने के लिए आपको गाय या भैंस के गोबर की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही गौमूत्र की भी जरूरत पड़ेगी। इसलिए अच्छी मिट्टी और खराब हुई दालें और लकड़ी का बुरादा चाहिए होगा। आप दही और गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले, आपको एक प्लास्टिक ड्रम लेना होगा। फिर, इसमें निम्नलिखित सामग्रियों को मिलाना होगा:
  • 10 किलो गोबर
  • 10 लीटर गोमूत्र
  • 1 किलो गुड़
  • 1 किलो खराब हो चुकी दाल और लकड़ी का बुरादा
  • 1 किलो अच्छी मिट्टी
इस सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं। इसके लिए आप किसी भी छड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे हाथ से भी बना सकते हैं। इसके बाद, इस मिश्रण को प्लास्टिक ड्रम में रखकर ढक दें। ड्रम को धूप न आने वाली जगह पर 20 दिनों के लिए रखें। ध्यान दें कि ड्रम को छायादार जगह में ही रखें, क्योंकि धूप इसे नुकसान पहुँचा सकती है। कुछ दिनों के अंतराल पर ड्रम में मौजूद मिश्रण को हिलाते रहें। 20 दिन के अंदर आपकी जैविक खाद तैयार हो जाएगी।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline