दूध बेचकर लाखों कमा रहा ये 8वीं पास, बेचने नहीं जाते, घर पर आती हैं कंपनियां

दूध बेचकर लाखों कमा रहा ये 8वीं पास, बेचने नहीं जाते, घर पर आती हैं कंपनियां
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 06, 2015

बैतूल(भोपाल). मध्य प्रदेश के 44 वर्षीय भारत भादे दूध उत्पादन कर हर महीने एक लाख (साल में करीब 12 लाख) रुपए से ज्यादा कमा रहे हैं। भारत केवल आठवीं तक पढ़े हैं। उनके पास 19 गाय है। जो रोजाना 200 लीटर दूध देती हैं। गोबर की खाद से जैविक खेती कर रहे हैं। जिससे अतिरिक्त आमदनी हो रही है। दूध बेचने वाली कंपनियों की गाड़ी रोज सुबह और शाम दूध लेने उनके फार्म में आती हैं।

भारत बताते है उन्होंने 2008 में एक गाय से दूध का व्यवसाय शुरू किया था। वह रोजाना चार-पांच लीटर दूध बेचने दो किलोमीटर दूर पैदल जाते थे। दूध बेचने में हुई आय ने दूध व्यवसाय के प्रति रुचि जगा दी। एक गाय से उन्होंने दो फिर तीन गाय तक पाली। दूध बेचा। जैसे-जैसे आमदनी बढ़ी, वैसे-वैसे गायों की संख्या भी बढ़ती चली गई। वर्तमान में भारत के पास 19 गाय है, जिनमें 14 शंकर और 5 एचएफ प्रजाति की गाय हैं। इन गायों से उन्हें महीने में सवा लाख रुपए से ज्यादा की इनकम होती है। इसमें से कुछ हिस्सा गायों की देखरेख उनकी परवरिश पर खर्च होता है। कुछ मजदूरी पर भी। फिर भी 60 से 70 हजार रुपए एक महीने की शुद्ध आय है।

 

कोल्हापुर से लाए दो मशीन, आसानी से निकाल रहे दूध

पहले भारत और परिवार मिलकर ही गायों को दूध निकालता था, जिसमें उन्हें 3 से 4 घंटे का समय लगता था। लेकिन अब उन्होंने दुग्ध संघ की मदद से कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से दो मिल्किंग मशीन बुलाई है। इससे वे गायों का दूध आसानी से निकाल लेते हैं।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline