CM शिवराज ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित 19 जिलों के 1.91 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 202.64 करोड़ रुपये

CM शिवराज ने बाढ़ एवं अतिवृष्टि प्रभावित 19 जिलों के 1.91 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर किए 202.64 करोड़ रुपये
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Oct 04, 2022
किसानों के लिए खुशखबर: इस बार भारी बारिश से देश के कई राज्यों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कई जिलों में हजारों एकड़ किसानों की फसल नष्ट हो गई है। वहीं, मध्य प्रदेश में बाढ़ और बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मध्य प्रदेश सरकार ने सर्वे के दौरान किसानों को उनकी क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा देने का वादा किया था। अब इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के करीब 1.91 लाख किसानों के खातों में 202 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।

किसानों को बड़ी राहत
सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2022 में बाढ़/अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति से प्रभावित लगभग 1.91 लाख से अधिक कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ रू की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। सीएम श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा भी की।


सीएम श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की संकट कैसा भी हो, परिस्थितियां कुछ भी हों, मध्यप्रदेश सरकार किसानों के कल्याण और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।


आज बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित 1.91 लाख से अधिक किसानों के खातों में ₹202.64 करोड़ से अधिक की राहत राशि अंतरित की गई है। इससे पूर्व हम पशु हानि, क्षतिग्रस्त मकान व घरेलू सामग्री समेत अन्य चीजों पर ₹43.87 करोड़ खर्च कर चुके हैं।
हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार जनता के साथ खड़ी है: CM

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline