भोपाल में एग्री एक्स्पो इंडिया कृषि मेलें और प्रदर्शनी हुई शुरू, आज का दूसरा दिन, किसान यहाँ ले सकेंगे कृषि यंत्रों एवं जैविक खेती की जानकारी

भोपाल में एग्री एक्स्पो इंडिया कृषि मेलें और प्रदर्शनी हुई शुरू, आज का दूसरा दिन, किसान यहाँ ले सकेंगे कृषि यंत्रों एवं जैविक खेती की जानकारी
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 03, 2022
सरकार प्रतिवर्ष किसानों को खेती की नई-नई तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से अलग-अलग राज्य के द्वारा कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से कृषि मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। किसान इन मेलों में जाकर खेती की नई तकनीकों की जानकारी ले सकते हैं। ऐसे ही कृषि एक मेले का आयोजन युवा उड़ान और भारतीय किसान संघ द्वारा मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के बिट्टन मार्केट में किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने एग्री एक्स्पो इंडिया कृषि मेले और प्रदर्शनी का शुभारम्भ 2 दिसंबर को किया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों से उन्नत कृषि के लिये नवाचारों और जैविक खेती को अपनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि पारम्परिक कृषि के स्थान पर उन्नत कृषि और जैविक खेती करना जरूरी है। प्रदर्शनी में 200 से अधिक कम्पनियाँ हिस्सा ले रही हैं। कृषि मेलें में संध्या के समय संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि 3 दिवसीय कृषि मेले और प्रदर्शनी में जो 2 दिसंबर से 4 दिसंबर के दौरान आयोजित किया जायेगा किसानों को नवीन तकनीकी और नवाचारों से अवगत कराया जायेगा। इनके उपयोग और प्रयोग से निश्चित ही किसानों को लाभ होगा।

Agri Expo India 2022 कृषि प्रदर्शनी में 200 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी में कृषि और बागवानी, मशीनरी, ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस प्रौद्योगिकी, ट्रैक्टर निर्माता, टायर निर्माता,  पाइप्स और पम्प्स निर्माता, सिंचाई और जल संचयन, डेयरी मशीनरी, पशु आहार, खाद, बीज कीटनाशकों के उत्पादकों द्वारा नवीन एवं अद्यतन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जायेगी। प्रदर्शनी में पोंड लाइनर, ट्रेक्टर, मल्चिंग, हार्वेस्टर, ड्रोन तकनीकी, कृषि एवं बागवानी, यन्त्र, बीज, खाद्य एवं जैविक खाद्य, गन्ने से बने उत्पाद, अलग अलग यूनिवर्सिटी के द्वारा नवीनतम तकनीकियों के जीवंत प्रदर्शनों का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में कृषि प्र-संस्करण, डेयरी प्र-संस्करण, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने और जैविक खेती पर तकनीकी सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसानों को अपनी आय बढ़ाने में मदद मिल सके। प्रदर्शनी में किसानों के लिये प्रवेश नि:शुल्क है। प्रदर्शनी में 200 से अधिक स्टॉल लगाये गये हैं, जिसमें कृषि की अद्यतन तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया गया है। इस कृषि मेलें में विदेश की कंपनियां भी अपनी अद्यतन तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Agriculture Magazines

Pashudhan Praharee (पशुधन प्रहरी)

Fasal Kranti Marathi

Fasal Kranti Gujarati

Fasal Kranti Punjabi

फसल क्रांति हिंदी

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline