Girdle beetle in soybean crop : चक्र भृंग (गर्डल बीटल) को सोयाबीन तना छेदक के नाम से भी जाना जाता है। इस कीट की सुंडी सफेद रंग की, मुलायम शरीर वाली और सिर काले रंग की होती है। मादा गर्डल बीटल वयस्क तने या शाखाओं पर दो गोलाकार छल्ले बनाती है और इन छल्लों के बीच में अंडे देती है। तने पर कीट द्वारा बनाये गये छल्ले स्पष्ट दिखाई देते हैं। यह कीट पौधे के तने में घुसकर उसके अंदरूनी भाग को खा जाता है, जिससे पत्तियाँ सूख जाती हैं।
सोयाबीन की फसल में गर्डल बीटल के नियंत्रण हेतु सलाह
चक्र भृंग (गर्डल बीटल) के नियंत्रण हेतु थायक्लोप्रिड 21.7 एस.सी. 750 मिली/हे या प्रोफेनोफॉस 50 ई.सी. (1250 मि.ली./है) या पूर्वमिश्रित बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली./ है.) या थायमिथोक्सम़ + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मिली./है.) या इमामेक्टीन बेन्जोएट (425 मिली/ है.) का छिड़काव करें।
चक्र भृंग (गर्डल बीटल) के साथ साथ पत्ती खाने वाली इल्लियों के एक साथ नियंत्रण हेतु पूर्वमिश्रित कीटनाशक नोवाल्युरौन + इन्डोक्साकार्ब (850 मिली/है) या बीटासायफ्लुथ्रिन + इमिडाक्लोप्रिड (350 मिली/है) या थायमिथोक्सम़ + लैम्बडा सायहेलोथ्रिन (125 मिली./है) का छिडकाव करें।
सोयाबीन की जैविक फसल में तम्बाखू की इल्ली एवं चने की इल्ली के प्रबंधन के लिए बाजार में उपलब्ध कीट-विशेष फिरोमोन ट्रैप्स लगाये एवं वायरस आधारित एन.पी.वी. (250 एल.ई./हेक्टे.) का छिडकाव करें।
अपने खेत में पक्षियों की बैठने हेतु “ T ” आकार के बर्ड-पर्चेस लगाये व सफ़ेद मक्खी के नियंत्रण हेतु विभिन्न स्थानों पर पीला स्टिकी ट्रैप लगाएं।