चंदन (Sandalwood) के फायदे :-
चन्दन का इस्तेमाल ज्यादातर तेल, धूप, ओषधि, इत्र और सौन्दर्य सामग्री के निर्माण के लिए तो होता ही है। लेकिन इसके अलावा क्या आप जानते है चन्दन के वृक्ष को बहुत पवित्र और उपयोगी माना जाता है, पौराणिक समय के अनुसार चन्दन के लेप को आयुर्वेद के उपचार और ओषधि के रूप में भी उपयोग में लिया जाता था।
चन्दन (Sandalwood) की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु:-
अगर चन्दन की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मौसम की बात की जाये तो इसके लिए गर्म और शुष्क तापमान अच्छा माना गया है, इसके अतिरिक्त अगर माध्यम वर्षा और धुप वाले क्षैत्र जहा 12 °C से 35 °C का तापमान हो, वहाँ इसकी अच्छी उपज होती है।
चन्दन (Sandalwood) की खेती में भूमि का चयन :-
चन्दन की खेती के लिए उपजाऊ भूमि का होना जरुरी होता है, इसके लिए ऐसी ज़मीन चाहिए जिसमे पानी का भराव न होता हो। इसके लिए चिकनी बलुई मिट्टी को उपयुक्त माना गया है, इसके अलावा मिट्टी का ph मान 6.5 से 7.5 के मध्य में होना चाहिए।
चंदन (Sandalwood) की नर्सरी:-
चन्दन की उन्नत खेती के लिए इसे आप चाहे तो नर्सरी या फिर बीज के माध्यम से भी लगा सकते है। अगर एक एकड़ को अनुमान के तौर पर लिया जाये तो करीब- करीब 435 पौधों की जरुरत पड़ती है। इसे आप अपने खेतो में अप्रैल के आखरी सप्ताह या अक्टूबर माह में लगा सकते है।
चंदन (Sandalwood) के बीज:-
आप चाहे तो चन्दन के बीज से भी अच्छी खेती कर सकते है, साल के अगस्त से मार्च माह तक का समय सबसे अच्छा और उपयुक्त माना गया है। और इसको बढ़ने में 15 से 20 साल का अंतराल लगता है।
असली चंदन (Sandalwood) की पहचान
किसी भी ठोस जगह पर घिस कर देखना चन्दन की सबसे अच्छी परख करने का तरीका है, इसे तब तक फर्श पर घिसे जब तक की ये गर्म न हो जाये, ऐसा करने पर इसमें से सुगन्धित ख़ुश्बू आती है, तब आपको पता चल जायेगा की वो असली चन्दन है।
फर्श पर घिस कर देखना और इसकी पहचान के लक्षण इसे असली और नकली साबित का करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका माना गया है।
चंदन (Sandalwood) की नर्सरी:-
औसतन अगर एक पेड़ की बात करे, जो की पूरी तरह से विकसित है उससे हमे 40 किलो तक की लकड़ी मिल सकती है। जिस से आप एक अंदाजा लगा सकते है की एक पेड़ आपको लाखो की आमदनी दे सकता है।
चंदन (Sandalwood) की खेती से कमाई का विश्लेषण :-
चन्दन की खेती की कमाई की अगर बात करे तो ये फायदेमंद होने के साथ-साथ काफी लम्बे समय बाद कमाई देने वाली खेती है, चन्दन का पेड़ शुरुआत से 7 साल से फायदा देना शुरू कर देता है, इसके कुछ 15 साल के बाद पूरी तरह से कमाई के लिए तैयार हो जाता है।