सोने के भाव में बिकता है यह आलू, एक किलो आलू की कीमत उड़ा देगी होश

सोने के भाव में बिकता है यह आलू, एक किलो आलू की कीमत उड़ा देगी होश
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Aug 03, 2023

World's most expensive potato : आलू का प्रयोग लगभग सभी सब्जियों में किया जाता है। इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि यह सदाबहार होता है। यहां इसकी लोकप्रियता इतनी है कि इसे पूरे साल पकाया और खाया जाता है। ऐसे में अगर आलू की कीमत 20-30 रुपये प्रति किलो से ऊपर चली जाए तो लोगों को यह महंगा लगता है। अब अगर हम कहें कि आलू की एक ऐसी किस्म भी है जिसकी कीमत हजारों रुपये प्रति किलो है तो आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन ये बिल्कुल सच है। फ्रांस में उगाए जाने वाले ले बोनोटे (Le Bonnotte) आलू की किस्म की कीमत सोने और चांदी जितनी है।

दुनिया का सबसे महंगा आलू

सबसे महंगा आलू ले बोनोटे (Le Bonnotte) है, जो फ्रांस के इले डे नोइमोर्टियर द्वीप पर उगाया जाता है। इस आलू में मिट्टी और समुद्री जल से विशिष्ट सुगंध और स्वाद को अवशोषित करने की अद्वितीय क्षमता होती है।


कीमत 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलो

हैरानी की बात यह है कि जहां आलू की कीमत आमतौर पर 20-30 रुपये प्रति किलो होती है, वहीं इसकी कीमत 40 से 50 हजार रुपये प्रति किलो है। यह दुनिया का सबसे महंगा बिकने वाला आलू है, इतना महंगा होने के बावजूद वैश्विक बाजार में इसकी अच्छी मांग है। अमीर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं।

10 दिन के लिए ही होता है बाजार में उपलब्ध 

इसकी सबसे खास बात ये है कि ये आलू सिर्फ 10 दिन के लिए ही बाजार में उपलब्ध होता है। यह आलू इले डे नोइमोटियर के अलावा किसी अन्य स्थान पर नहीं उगाया जाता है। इस द्वीप पर इसकी खेती की जाती है। यह यहां की 50 वर्ग मीटर रेतीली भूमि पर उगाया जाता है। इसके लिए समुद्री शैवाल का उपयोग प्राकृतिक उर्वरक के रूप में किया जाता है। द्वीप पर उगाए गए कुल दस हजार टन आलू में से केवल 100 टन ले बोनोट आलू का चयन किया जाता है। यही वह चीज़ है जो इसे दुनिया का सबसे महंगा आलू बनाती है।

पोषक तत्वों से भरपूर है ये आलू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आलू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना महंगा आलू खरीदने के बाद कोई भी इसे बिना छिलके के खाना पसंद नहीं करेगा। इसे छिलके सहित भी खाया जा सकता है। इसके छिलके स्वाद की दृष्टि से भी फायदेमंद होते हैं। इसके स्वाद की बात करें तो इसे खाने वाले बताते हैं कि इस आलू में नोबू, नमक के साथ अखरोट का मिश्रित स्वाद होता है। इस आलू से विशेष रूप से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रोम बनाये जाते हैं।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline