सब्जियों के पोधो में आज कल काफी बीमारिया या ये कहे की उनका रोगग्रसित होना कोई आम बात नहीं है। सब्जियों के पौधे अगर आपने लगाए है तो उनकी सुरक्षा भी एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए आपको सबसे पहले ये जानना होता है की पौधे में बीमारी के लक्षण कैसे होते है। वैसे देखा जाये तो सब्जियाँ हर किसान के खेत में होती है, और उनके कई रोग भी लगते है। लेकिन इसके लिए आपका ये जानना जरुरी है की उनके रोगी होने के लक्षण क्या होते है।
रोग के लक्षण सब्जियों के खेत में रोगी पौधों व उनके लक्षणों को देखकर आसानी से पहचान की जा सकती है , जो इस प्रकार हैं :
1. दिन के समय ( 01 : 00 से 04 : 00 बजे के मध्य ) रोगग्रसित पौधे मुरझा जाते हैं।
2. रोगग्रस्त पौधों की पत्तियां पीली पड़ जाती हैं।
3. पौधा बौना रह जाता है।
4. पौधों को उखाडकर देखने पर यह दिखता है कि जड़े सीधी न होकर आपस में गुच्छा बना लेती हैं और जड़ों पर गांठें दिखाई देती हैं।
5. पौधों में फूल व फल देरी से लगते हैं व झड़ने लगते हैं।
6. फलों का आकार छोटा हो जाता है व उसकी गुणवत्ता कम हो जाती है।