रतलाम। शनिवार को कृषि उपज मंडी में गेहूं ने नया रिकार्ड बना दिया। बड़नगर तहसील के ग्राम खेड़ावदा के किसान जगदीश धाकड़ का शरबती गेहूं सबसे महंगा बिका। उनके शरबती गेहूं की कीमत 5906 रुपए प्रति क्विंटल रही। उन्होंने 34 क्विंटल गेहूं बेचा। व्यापारियों के अनुसार आज तक इतना महंगा गेहूं कभी नहीं बिका। दो साल पहले करीब 3636 रुपए प्रति क्विंटल एक किसान का गेहूं बिका था।
यह थी खासियत
दाना मोटा था।
दाना साफ था। एक भी दाग नहीं था। इसबार ओलावृष्टि के कारण गेहूं दागदार हैं।