खरीफ सीजन में ग्वार की फसल खेत की मिट्टी को बनाती उपजाऊ, जानिए ग्वार की उन्नत खेती के बारे में

खरीफ सीजन में ग्वार की फसल खेत की मिट्टी को बनाती उपजाऊ, जानिए ग्वार की उन्नत खेती के बारे में
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Jun 15, 2021

जैसे की आप जानते है ग्वार की फसल मुख्यत: भारत के उत्तर-पश्चिमी राज्यों (राजस्थान, हरियाणा, गुजरात एवं पंजाब) में उगाई जाती है। भारत में ग्वार के क्षेत्रफल और उत्पादन की दृष्टि से राजस्थान राज्य अग्रणी है। ग्वार एक बहुउद्देशीय फसल है जोकि बढ़ते जलवायु परिवर्तन एवं घटते संसाधनों में अहम भूमिका निभाती है। इससे प्राप्त होने वाली फलियों को सब्जी के रूप में एवं दानों को पशु आहार एवं गोंद उद्योग में प्रयोग किया जाता है। इससे प्राप्त होने वाले पौष्टिक चारे को हरे एवं शुष्क चारे के रूप में पशुओं को खिलाया जाता है। गोंद निचोडऩे के बाद विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे-ग्वार आटा, ग्वार खली, ग्वार चूरी एवं ग्वार कोरमा (अधिक प्रोटीन युक्त) पशुओं एवं सूअरों को दाने के रूप में खिलाया जाता है और ग्वार गम का प्रयोग पेपर उद्योग, कपड़ा उद्योग एवं इमारती लकड़ी फिनीशिंग के रूप में किया जाता है। ग्वार की बढ़ती मांग और उत्पादन लागत में कमी को देखते हुए किसानों में ग्वार की खेती की लोकप्रियता बढ़ी है। वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर ग्वार के बीज की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। क्योंकि ग्वार बीज का उपयोग गोंद उद्योग के साथ-साथ पेट्रोलियम उद्योग में भी किया जा रहा है।

ग्वार की फसल खेत की मिट्टी के लिए फायदेमंद
ग्वार दलहनी फसल होने के कारण इसकी जड़ों में जड़ ग्रन्थियां पाई जाती है, जो वातावरणीय नाईट्रोजन का स्थिरीकरण करती है और मृदा की भौतिक दशा को सुधारने के साथ-साथ अन्य फसलों की उपज में वृद्धि करती है। ग्वार अनुपजाऊ लवणीय एवं क्षारीय मृदाओं को सुधारने का भी कार्य करती है। प्रयोग हरी खाद के रूप में भी किया जाता है।

ग्वार की उन्नत खेती की सम्पूर्ण जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें:

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline