हरियाणा राज्य में अब लहसुन की नई किस्म काफी फायदेमंद साबित होने जा रही है, करनाल के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान ने लहसुन की प्रजाति 404 को तैयार किया गया है। बताया जा रहा है की ये किसानो को मुनाफे के हिसाब से काफी अच्छी किस्म है। इस नई किस्म का रंग बैंगनी है। पहले से ही इस राज्य में लहसुन की अधिक मांग है। अब नई किस्म के आ जाने के बाद यह मांग और बढ़ जाएगी जिसके बाद किसान इसको महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश की मंडियों में बेच सकते है।
बैंगनी किस्म को लांच किया गया
अगर लहसुन की नई किस्म की बात करें तो हरियाणा के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान के डायरेक्टर बीके दुबे का कहना है कि हाल में लहसुन की इस नई बैंगनी किस्म को लांच कर दिया गया है। लहसुन के बीज को तैयार करने में प्रतिष्ठान पूरी तरह से जुट गया है।
किसानों को होगा भारी मुनाफा
अगर बात की जाये तो यह लहसुन प्रति हेक्टेयर किसानों को 165 से 170 क्विंटल लहसुन मिल जाएगा। लहसुन की फसल पूरी तरह से 165 दिनों के भीतर तैयार हो जाएगी बाद में किसान इसको बेच भी सकते है।