इस पेड़ की खेती करके कर सकते है अच्छी कमाई, जानिए कैसे शुरू करें इसकी खेती

इस पेड़ की खेती करके कर सकते है अच्छी कमाई, जानिए कैसे शुरू करें इसकी खेती
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Mar 04, 2024

पॉपलर के पेड़ की खेती: अगर आप खेती करते हैं और अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप इस पेड़ को अपने खेत के मेड़ या सिंचाई नाली के दोनों किनारों पर लगाकर लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं। आज किसान खेती से लाखों-करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। देश में ऐसी कई फसलें हैं. जिससे किसानों की आय लाखों-करोड़ों रुपये हो सकती है। ऐसे ही आज हम पॉपलर के पेड़ की खेती के बारे में बता रहे हैं। इन पेड़ों की मांग देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। पॉपलर के पेड़ों से मोटी कमाई की जा सकती है।

पॉपलर पेड़ों की खेती न केवल भारत में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में की जाती है। पॉपलर के पेड़ एशिया, उत्तरी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के देशों में उगाये जाते हैं। इस पेड़ का उपयोग कागज, हल्के प्लाईवुड, चॉप स्टिक, बक्से, माचिस आदि बनाने के लिए किया जाता है।

पॉपलर के पेड़ की लकड़ी बहुत हल्की होती है। यह हल्की वस्तुएँ बनाने के लिए बहुत उपयोगी है। इसके अलावा कई प्रकार के प्लाईवुड, दरवाजे, बोर्ड, वाणिज्यिक और घरेलू फर्नीचर और सेटिंग सामग्री बनाई जाती है। इससे लकड़ी की सजावटी वस्तुएँ, माचिस, क्रिकेट के बल्ले, विकेट, कैरमबोर्ड और गोटियाँ, माचिस आदि भी बनाई जाती हैं।

पॉपलर की प्रजाति
आईसीएआर की रिपोर्ट के अनुसार, पॉपलर की प्रजातियाँ जैसे एल-51, एल-74, एल-188, एल-247, जी-3, जी-48 आदि कृषि वानिकी प्रणाली के लिए उपयुक्त हैं। कटिंग विधि से पॉपलर के नये पौधे सफलतापूर्वक तैयार किये जा सकते हैं। इसके पौधे लगाने का सही समय फरवरी-मार्च है।

यह खेती कब और कैसे की जाती है?
पॉपलर के पेड़ों की खेती में सबसे महत्वपूर्ण चीज़ इसका प्रत्यारोपण है। तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच होने पर पोपलर के पौधे लगाने चाहिए। इसके लिए ऐसी मिट्टी का चयन करना चाहिए जो दोमट उपजाऊ मिट्टी हो। मिट्टी का पीएच 6-8 के बीच होना चाहिए। पॉपलर की रोपाई के लिए सबसे अच्छा मौसम बरसात का मौसम है। बरसात के मौसम में पौधों को आवश्यक तापमान, पानी और नमी मिलती रहती है।

मिट्टी कैसे तैयार करें?
पॉपलर लगाने से पहले खेत की मिट्टी को कम से कम दो बार अच्छी तरह जुताई कर लेनी चाहिए। इसके बाद खेत में पानी लगाना चाहिए और जब पानी सूख जाए तो रोटावेटर को दो-तीन बार चलाना चाहिए। इससे खेत की मिट्टी पूरी तरह भुरभुरी हो जाएगी और रोपाई के बाद पौधे आसानी से बढ़ सकेंगे।

पॉपलर के पौधों को 5-5 मीटर की दूरी पर लगाना चाहिए। इस प्रकार 1 एकड़ में लगभग 475 पौधे लगाए जा सकते हैं। पौधे लगाने से पहले खेत में पर्याप्त मात्रा में गोबर की खाद डालें, ताकि पौधों में पोषक तत्वों की कमी न हो। पोपलर के पौधों में सामान्य सिंचाई की जाती है। अगर मौसम गर्मी का है तो 7 से 10 दिन के बीच पानी लगाएं। ठंड के मौसम में 20 से 25 दिनों में एक बार पानी देना पर्याप्त होगा।

पॉपलर की खेती करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें
अगर आप पॉपलर की खेती करते हैं तो सबसे पहले आपको यह ध्यान रखना होगा कि इसकी पत्तियां सर्दी के मौसम में गिरती हैं। पॉपलर की पत्तियाँ बहुत चौड़ी होती हैं, इसलिए जहाँ ये गिरती हैं, उसके नीचे की फसल पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। पॉपलर की यह खासियत है कि यह पौधा पतझड़ होने पर दिसंबर से मार्च-अप्रैल के महीनां तक पत्तियां को गिरा देता है। बिना पत्तियों का पेड़ खेत में खड़ा रहता है। इसलिए गेहूं, जौ, जई, बरसीम, मटर, आलू, सरसों, गोभी, टमाटर, बैंगन या मिर्च वगैरह की फसलें पोपलर के नीचे आसानी से उगाई जा सकती हैं।
खरीफ की फसलों में मक्का, ज्वार, अरहर, उड़द, मूंग और सूरजमुखी शुरू के 3 सालों तक आसानी से उगाई जा सकती है। जायद में लौकी, टिंडा, टमाटर, खीरा, ककड़ी, और खरबूजे की खेती की जा सकती है। 4-5 साल पुराने पॉपलर के नीचे हल्दी, अदरक, पुदीना और छाया में पनपने वाली फसलें उगा सकते हैं।

पॉपलर से कमाई
पॉपलर के पेड़ की खेती से 5 से 7 साल में होगी आमदनी। इस पेड़ (Poplar Tree) की लकड़ी 800 से 1000 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकती है।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline