गिलोय में मौजूद होते है पोषक तत्व, गिलोय कई तरह से गुणकारी है :

गिलोय में मौजूद होते है पोषक तत्व, गिलोय कई तरह से गुणकारी है :
News Banner Image

Kisaan Helpline

Crops Sep 05, 2019

1. गिलोय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह हमारी फ्री - रेडिकल्स या मुक्त कण से रक्षा करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। 

2. गिलोय का सेवन श्वेत रक्त कणों को नियमित करने में मदद करता हैं।

3. गिलोय में मौजूद एंटी - इंफ्लेमेटरी और क्षारीय गुण डाइजेशन में मदद करते हैं। 

4. यह शरीर को ठंडा रखता है , जिससे बुखार कम होता है। 

5. गिलोय तीन ज्वर जैसे डेंगू और चिकनगुनिया के लिए भी प्रभावी होता है।

6. टाइप - 2 डायबिटाज में यह रक्त ग्लूकोज के स्तर को कम करने में सहायक है। 

7. इसके सेवन से अस्थमा और खांसी, सांस की परेशानी आदि ठीक हो जाती है। गिलोय एक बेहतरीन औषधि है। 

8. इसका सेवन पीलिया रोग में भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए गिलोय को चूर्ण के रूप में काली मिर्च अथवा त्रिफला के साथ शहद में मिलाकर खाने से इस रोग में लाभ होता है। 

9. गर्मियों में कई बार लोगों को उल्टी की समस्या होती है। इसमें गिलोय बहुत फायदेमंद होता है। गिलोय के रस में मिश्री या शहद मिलाकर दिन में दो बार पीने से उल्टी रुक जाती है। 

10. आंखों के रोगों में गिलोय का रस आंवले के साथ मिलाकर लेना लाभकारी होता है। इसके लिए गिलोय के रस में त्रिफला को मिलाकर काढ़ा बना लें। इस काढ़े में पीपल का चूर्ण और शहद मिलाकर सुबह - शाम सेवन करें।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline