यूं तो देश में कई फसलों की खेती है, जिन्हें करके आप अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं, सिर्फ 1 लाख रुपये की लागत लगाकर कमा सकते हैं 60 लाख रुपए तक, चंदन की खुशबू और इसके औषधीय गुणों के चलते इसकी देश-दुनिया में बड़ी मांग है। चंदन की लकड़ी का भाव देश में 8 से 10 हजार रुपए प्रति किलो, तो विदेश में ये 20 से 25 हजार रुपए किलो तक में बिकती है। इसमें आपको सिर्फ 80 हजार से 1 लाख रुपए लगाने होंगे, जिसके बाद आपको कम से कम 60 लाख रुपए का मुनाफा होगा।
विदेश में है भारी मांग
सफेद चंदन सदाबहार पेड़ है। इस पेड़ से निकलने वाला तेल और लकड़ी दोनों ही औषधियां बनाने के काम आती हैं। इसके अर्क को खान-पान में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साबुन, कॉस्मेटिक्स और पर्फ्यूम सफेद चंदन के तेल को खुशबू के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
चंदन की खेती के तरीके
चंदन की खेती आप दो तरीकों से कर सकते हैं, पहला परंपरागत तरीका और दूसरा ऑर्गोनिक तरीका। चंदन के पेड़ को तैयार होने में 10 से 12 साल लगते हैं, वहीं, अगर आप इसे परंपरागत तरीके से करते हैं, तो इस पेड़ को तैयार होने में 20 से 22 साल लगते हैं। चंदन का पेड़ अन्य पेड़ों की तुलना में काफी महंगा होता है।
चंदन का एक पौधा खऱीदने पर आपको 800 रूपए तक मिल जाएगा। इसकी सबसे खास बात यह होती है कि इसकी मांग देश के साथ-साथ विदेशों में भी होती है। वहीं, अगर इसकी कीमत की बात करें तो भारत चंदन की लकड़ी की कीमत 8 से 10 हजार रूपए है और विदेशों में इसकी कीमत 20 से 22 हजार रूपए तक होती है, जिससे आप अच्छा खासा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं।
चंदन का उपयोग
- चंदन का इस्तेमाल सबसे ज्यादा परफ्यूम में किया जाता है।
- आयुर्वेद में चंदन का खूब इस्तेमाल किया जाता है।
- इसे तरल पदार्थ के रूप में भी तैयार किया जाता है।
- इसके अलावा ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।
चंदन की खरीद-बिक्री पर सरकार ने रोक लगा रखा है, ऐसे में सिर्फ सरकार ही इसे खरीदती है। 2017 में बने नियम के मुताबिक कोई भी किसान चंदन की खेती कर सकता है।