यूपी व बिहार बजट 2021-22: किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा मुफ्त पानी, पशुपालन पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए

यूपी व बिहार बजट 2021-22: किसानों को सिंचाई के लिए मिलेगा मुफ्त पानी, पशुपालन पर खर्च होंगे 500 करोड़ रुपए
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Feb 24, 2021

यूपी सरकार ने राज्य बजट 2021-22 की घोषणा कर दी है। इसमें यूपी सरकार ने किसानों को कई तोहफे दिए हैं। इस बार यूपी सरकार ने किसानों के लिए अपने खजाने खोल दिए है और कई सौगातें दी है। यूपी की योगी सरकार ने इस कार्यकाल का अपना आखिरी बजट सोमवार को पेश किया जिसमें किसानों का विशेष ध्यान रखते हुए उनके लाभार्थ कई घोषणाएं की गई हैं। हालांकि इस बार बजट में सभी वर्गों के लोगों को खुश करने का प्रयास किया गया है। यह बजट इस लिए भी खास माना जा रहा है कि इस बार के बजट का आकार यूपी में अभी तक के इतिहास में सबसे बड़ा 5,50,270 करोड़ रुपए का है। इस बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य विधानसभा में बजट पेश किया। इसमें वित्त वर्ष 2021-22 में आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना शुरू करने की घोषणा की गई है।

इधर बिहार में घोषित किए गए बजट में भी किसानों के लिए कई लाभकारी घोषणाएं की गईं हैं। जिनमें मछली पालन व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं सिंचाई सुविधाओं के लिए 550 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

यूपी में किसानों के लिए बजट में मिली ये 10 सौगातें
- 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखते हुए कहा कि इसके लिए नए वित्तीय वर्ष में आत्मनिर्भर कृषक समन्वित विकास योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के लिए बजट में सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।
- इसके साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत छह सौ करोड़ रुपए की व्यवस्था बजट की गई है।
- किसानों को मुफ्त पानी की सुविधा के लिए बजट में सात सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- सरकार ने प्रदेश में किसानों के लिए सस्ते लोन की व्यवस्था भी की है। इसके लिए चार सौ करोड़ रुपए रखे गए हैं।
- प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत अगले वित्तीय वर्ष में 15 हजार सोलर पंपों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है।
- वित्त मंत्री ने बताया कि किसानों के लिए बीमा योजना में बंटाई किसान भी शामिल हैं।
- वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सभी न्याय पंचायतों में गौ-आश्रय स्थलों के विकास के लिए स्थानीय सहभागिता और स्वैच्छिक संगठनों की सहभागिता की सहभागिता कराई जाएगी।
- ब्रीड इम्प्रूवमेंट कार्यक्रम को भी तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
- नए बजट में आठ सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
- 2021-22 में किसानों को 62 लाख 50 हजार क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य प्रस्तावित है।
- गन्ना किसानों को 1.23 लाख रुपए का रिकार्ड भुगतान कराया

किसानों के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सरकार ने गन्ना किसानों के 1.23 लाख रुपए का रिकार्ड भुगतान कराया गया है। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों से 27,785 करोड़ रुपए ज्यादा गन्ना मूल्य का भुगतान इस सरकार ने किया।

इन सिंचाई नहर परियोजनाओं को किया जाएगा पूरा
नए प्रस्तावित बजट में मध्य गंगा नहर परियोजना के लिए 1137 करोड़ रुपए, राजघाट नहर परियोजना के लिए 976 करोड़, सरयू नहर परियोजना के लिए 610 करोड़, पूर्वी गंगा नहर परियोजना के लिए 271 करोड़ तथा केन-बेतवा लिंक नहर परियोजना के लिए 104 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।

बिहार बजट 2021-22: इस बार 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ का बजट, सिंचाई सुविधाओं पर खर्च होंगे 550 करोड़ रुपए

बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि बिहार में इस बार का बजट 2 लाख 18 हजार 303 करोड़ रुपए का है, जिसमें विकास योजना मद में 1, 00518.86 करोड़ रुपए एवं स्थापना एवं प्रतिबद्ध व्यय मद में 1,17,783.84 करोड़ रुपए है। बजट में किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके तहत बजट में हर खेत में पानी पहुंचाने की योजना के लिए 550 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं मछली व पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline