Vegetable Farming: किसान भाई मौसम के अनुसार 12 महीनों करें सब्जियों की खेती

Vegetable Farming: किसान भाई मौसम के अनुसार 12 महीनों करें सब्जियों की खेती
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 13, 2021

Farming Guide: कई बार ऐसा होता है कि हमारे किसान भाइयों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी सब्जियों की खेती में अधिक मुनाफा नहीं हो पाता है। अधिक मुनाफे के लिए अच्छी फसल होना बेहद जरूरी होता है। अगर हमारे किसान भाई मौसम की ध्यान में रखते हुए सब्जियों की खेती करेंगे तो उन्हे बहुत फायदा होगा। हमारे किसान भाइयों में से कई किसान भाइयों को यह मालूम नहीं होता है कि कौन से महीने में किन फसलों की बुवाई करनी चाहिए।

आइये जानते है मौसम के अनुसार 12 महीनों में की जाने वाली सब्जियों के बारे में:

  • जनवरी : इस महीने में लगने वाली सब्जियां हैं– पलक, बैंगन, राजमा, मूली, शिमला मिर्च,
  • फरवरी : इस महीने में लगने वाली सब्जियां है– अरबी, भिंडी, लोबिया, करेला, लौकी, तुरई, तरबूज, खरबूज, पलक, राजमा, शिमला मिर्च, खीरा, ग्वार, गोभी एवं बैंगन लगाना अच्छा होता है।
  • मार्च : इस महीने में लगने वाली सब्जियां हैं– पालक, करेला, भिंडी, अरबी, लौकी, तुरई, पेठा, ग्वार, खीरा, ककड़ी, लोबिया, खरबूज एवं तरबूज लगाने से फसल अच्छा होता है।
  • अप्रैल : इस महीने में मूली लगाना चाहिए।
  • मई : इस महीने में लगने वाली सब्जियां है– मिर्च, मूली, बैंगन, गोभी, प्याज लगा कर हमारे किसान भाई अच्छी आमदनी कर सकते हैं।
  • जून : इस महीने में लगने वाली सब्जियां है– प्याज, शरीफा, टमाटर, बीन, पेठा, भिंडी, तुरई, लौकी, गोभी, करेला, लोबिया, खीरा एवं ककड़ी लगाना अच्छा माना जाता है।
  • जुलाई : इस माह में लगने वाली सब्जियां हैं– भिंडी, पेठा, मूली, टमाटर, लोबिया, करेला, लौकी, खीरा एवं ककड़ी की खेती कर सकते हैं।
  • अगस्त : इस माह में लगने वाली सब्जियां है– पालक, धनियां, राई ( काली सरसों), गाजर, शलजम, गोभी, बीन, टमाटर लगाने से फसल अच्छा होता है।
  • सितंबर : इस महीने में लगने वाली सब्जियां हैं– पालक, ब्रोकोली, राई (काली सरसों), आलू, गोभी, टमाटर, शलजम, गाजर, पत्ता गोभी, धनिया, सौंफ के बीज एवं मूली लगाना चाहिए।
  • अक्टूबर : इस माह में लगने वाली फसलें है– ब्रसल्स स्प्राउट, राई (काली सरसों), हरी प्याज, पालक, मूली, गाजर, ब्रोकोली, आलू, गोभी, शलजम, पत्ता गोभी, धनिया, सौंफ के बीज, राजमा, मटर, बैंगन लगाने से फसल अच्छा होता है।
  • नवंबर : इस महीने बुवाई करने वाली सब्जियां है– मूली, पालक, पत्ता गोभी, लहसुन, राई ( काली सरसों), आलू, गोभी, शलजम, मटर शिमला मिर्च, चुकंदर, टमाटर लगा कर हमारे किसान भाई अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं।
  • दिसंबर : इस महीने में लगने वाली सब्जियां हैं– बैंगन, पत्ता गोभी, मूली, प्याज, पालक, राई ( काली सरसों), टमाटर लगाने से फसल अच्छा होता है।

उम्मीद है की यह जानकारी हमारे किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो कृपया इस जानकारी को अन्य किसानों के साथ साझा करें। जिससे हमारे अन्य किसान भी इस जानकारी को प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline