वायरस से प्रभावित फसल से नहीं मिली राहत

वायरस से प्रभावित फसल से नहीं मिली राहत
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Jul 09, 2015

मिर्ची के पौधे उखाड़ अब सब्जी फसलों की करेंगे बोवनी

भास्कर संवाददाता | दलौदा

दलौदा क्षेत्र के किसानों को इस साल मिर्ची की फसल ने धाेखा दे दिया। पौधों में वायरस लगने से फसल खराब हो गई। इलाज संभव नहीं होता देख किसानों ने फसल उखाड़कर सब्जी की बोवनी का मन बना लिया है। क्षेत्र में 1 हजार बीघा में मिर्ची की बोवनी की थी।

क्षेत्र में एक माह पूर्व किसानों ने मिर्ची की बोवनी की। पौधे बड़े हुए तो पत्ते मुरझाने लगे। इसे देख किसानों ने दवाओं का छिड़काव किया। इससे भी बात नहीं बनी। अंत में किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से राय ली। उन्होंने फसलें उखाड़ने की सलाह दी। फतेहगढ़ के बगदीराम प्रजापत ने बताया उन्होंने एक बीघा में मिर्ची की बोवनी की थी। रोग लगने से फसल उखाड़ना पड़ी। इससे 7 हजार रुपए का नुकसान हुआ। बुधवार को बगदीराम ने करेला की बोवनी की। बड़वन के गोपाल धाकड़ ने बताया ढाई बीघा में मिर्ची बोई थी, फसल खराब हो गई। अब नई फसल लेने का विचार बना रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. जी.एन. पांडे ने बताया किसान फसल उखाड़कर सब्जी फसल लगा सकते हैं। इसमें खरीफ सीजन की फसल प्याज, करेला या गिलकी की बोवनी कर सकते हैं। किसान इस बात का ध्यान रखें कि जिस खेत में उन्होंने मिर्ची बोई थी उसे उखाड़कर फिर से मिर्ची ना लगाएं।

बड़वन का किसान गोपाल धाकड़ वायरस से प्रभावित मिर्च के पौधे खेत से उखाड़ता हुआ।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline