गिलोय के पौधे के बारे में अधिकतर लोग जानते है, कई किसानो के खेतो में या फार्म हाउस पर इसके पौधे भी दीखते है। लेकिन वो ये नहीं जानते की गिलोय कितनी लाभकारी और स्वास्थ्य की दृष्टि से सहयोगी होती है। तो आगे आप पढ़ेंगे की किस तरह गिलोय आपके स्वास्थ्य को लाभ देती है-
कैंसर – गिलोय का प्रयोग कैंसर को रोकने की लिए जाना जाता है। इसके कुछ दवाईया भी बाजार में उपलब्ध है जो की कैंसर जैसे रोगों को रोकने के लिए जाना जाता है। आइये जानते है किस तरह से गिलोय का काढ़ा बना कर पीना चाहिये जिससे की कैंसर जैसे बिमारियों को रोका जा सकता है।
आइये इसकी प्रक्रिया जानते है -
1. इसके लिए आप एक मुट्ठी भर कर गेहूं का दाना लें, इसे अंकुरित होने के लिए थोड़े से पानी में दाल कर छोड़ दे।
2. अब 5 से 7 दिनों तक इंतजार करे, और जब 6 से 8 इंच तक गेहूं के धन रूप में निकाल आये तो उसे जड़ से थोडा ऊपर काट कर अलग कर लें।
3. अब इसे रसोई घर में इस्तेमाल होने वाले मिक्सर ग्राइंडर में पिस कर इसका रस निकाल लें।
4. अब गिलोय के तने या लता को (ना ही ज्यादा मोटी या एकदम पतली) 7 से 8 इंच तक तोड़ कर इसमें 7 से 8 तुलसी के पत्ते और 5 से 6 नीम के पत्ते को मिला दें, और अब इसे भी पिस कर, इसका जूस निकाल लें।
5. अब इन दोनों के मिश्रण को मिला कर सुबह सुबह पिया करें। इसे सप्ताह में 3 बार पिया करे।
रक्त शोधन – अगर आप केवल गिलोय के लता को ही ले कर, उसे पिस कर सुबह सुबह खली पेट पानी के साथ पिते है तो आपके शरीर में खून काफी साफ़ रहेगी। इसके अलावे आपको कभी भी रक्त संबंधी कभी कोई परेशानी नहीं आएगी।
दस्त – अगर आपका पेट ख़राब हो जाये और बार बार बाथरूम जाना पड़े तो आप फ़ौरन सुबह सुबह गिलोय के लेट को पिस कर उसका जूस बना कर पिया करें। ऐसा करने से जल्दी ही दस्त या लूज़ मोशन से छुटकारा मिल जाता हैं।
पीलिया – अगर आपको बार बार पीलिया रोग हो रहा हो तो गिलोय के 4-5 पत्ते और 5 इंच के मध्यम आकार के लता को ले कर उसका जूस निकाल हर हर एक दिन छोड़ कर पुरे 10 दिन तक पिलाना चाहिये। आप चाहे तो थोड़ी से मिसरी मिला कर पिला सकते हैं। ऐसा करने से ना केवल पीलिया से छुटकारा मिलेगा बल्कि यह दोबारा होने के खतरे भी नहीं रहेंगे।
कमजोरी – अगर आपके शरीर में कमजोरी बार बार लगती हो तो सप्ताह में 3 दिन गिलोय का सेवन करे और साथ में 1 चमम्च सहद को ले कर पिया करें। ऐसा करने से कमजोरी से छुटकारा मिलेगा और काम करने में ध्यान भी लगेगा।
झुरियां - अगर आपके फेस पर रिंकल्स आ रहे है या झाइयाँ आ रही हो तो इसे पिस कर इसका पेस्ट बना ले और चेहरे पर 15 मिनट लगा कर सूखने के लिए छोड़ दें। और फिर ठंडे पानी से धो डालें। ऐसा करने से चेहरे पर पड़ने वाली झुरियां कम हो जायेंगी।
इसी प्रकार की रोचक जानकारियों के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर!