आप सभी किसान भाइयो के सहयोग और विश्वास के कारण आज किसान हेल्पलाइन देश के 70000 से भी ज्यादा किसानो से सीधे जुड़ा हुआ है। इन सभी किसानो के हमसे जुड़े विश्वास को प्रणाम करते है। किसान हेल्पलाइन अब और भी ज्यादा सुविधाओं के साथ आपके मोबाइल एप्लीकेशन में मौजूद है।
किसान हेल्पलाइन आपको देता है वो सारी अनुभवी और सही जानकारिया जिसके माध्यम से और सूचनाओं के जरिये आप अपनी खेती में अच्छा उत्पादन और नई जानकारियाँ अपनाकर खेती में और भी अच्छे काम कर सकते है।
क्या है किसान हेल्पलाइन पर-
खबरे पढ़ने के साथ सुने - जी हाँ, अगर आप इतने व्यस्त है की समय निकालकर खबरे पढ़ने की बजाय आप उसे चाहकर भी पढ़ नहीं पा रहे है तो उसका समाधान हम लेकर आये है, आप अब उन्हें रेडियो की तरह सुन भी सकते है। तो आज ही अपनी किसान हेल्पलाइन की एप्प को अपडेट करे और जो किसान अभी तक इस्तेमाल नहीं कर रहे है वो इसे आज ही डाउनलोड करे।
मंडी भाव- ताज़ा मंडी भाव की सही और सटीक जानकारी पाए वो भी अपने मोबाइल फ़ोन पर सिर्फ किसान हेल्पलाइन का इस्तेमाल करके, हम आपको ये सुविधा बिना किसी शुल्क के बिल्कुल मुफ्त में दे रहे है।
कृषि पुस्तिका- अब आपको पेपर और कृषि पुस्तिका का उपयोग करने के लिए बाजार से खरीदने से भी सरल सुविधा किसान हेल्पलाइन पर देने जा रहे है। आप यहाँ से कृषि पुस्तिका का डिजिटल तकनीक से लाभ ले सकते है। वो भी बहुत ही कम शुल्क में, इसका ये लाभ होगा की इसे किसी किताब की तरह बैग में संभलकर रखने की बजाय इसे सीधा किसान हेल्पलाइन की मोबाइल एप्लीकेशन में जाकर पढ़ सकते है। हमारे पास है, कृषि तहलका , कृषि परिवर्तन जैसी काफी ही ज्ञान वर्धक पुस्तिकाओं का समर्थन और सहयोग।
इसके अलावा और भी अनेक सुविधाओं से संपन्न किसान हेल्पलाइन अपनी सुविधाओं से आपको लाभ देने का प्रयास कर रहा है, आप सभी किसान भाई हमारी सही जानकारियों का उपयोग करे और उनसे अपने खेती में होने वाली समस्याओ को दूर करे।
धन्यवाद !