प्याज को लेकर आम जनता जितनी परेशान है वही दूसरी और ये जानकारी भी प्राप्त हुई है की इस साल मध्य फरवरी तक प्याज की कीमतें वर्तमान कीमत जैसी ही स्थिर रहने की उम्मीद है क्योंकि तुर्की और श्रीलंका जैसे देशों ने सब्जी के निर्यात पर अंकुश लगा दिया है।
प्याज काऔसत थोक मूल्य अभी भी 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम है।
देश के व्यापारियों का कहना है कि तुर्की ने बढ़ती कीमतों के कारण प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है, श्रीलंका ने कुछ अप्रत्यक्ष व्यापार प्रतिबंधित उपायों को पेश किया है। व्यापारियों ने कहा, "हालांकि, हमारे पास मिस्र और अफगान से बहुत सारे प्याज उपलब्ध हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले प्याज के खुदरा मूल्य 100 रुपये से 150 रुपये किलो के बीच हैं।
ताज़ा जानकारियों के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर !