पूर्वी भारत में बाढ़ से भारी तबाही, गलियों में चल रही हैं बोट

पूर्वी भारत में बाढ़ से भारी तबाही, गलियों में चल रही हैं बोट
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Aug 11, 2015

नई दिल्ली. देश के कई राज्यों में भरी बारिश और बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई है जिस में किसानो को काफी नुकसान हुआ है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मणिपुर और मिजोरम में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इन राज्यों में 'कोमेन' तूफान के कारण बीते दिनों भारी बारिश हुई। बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड ने लोगों के जीवन का सहारा छीन लिया और कई  आफत खड़ी कर दी। लाखों लोग बेघर हो गए और करोड़ों रुपए की फसल अब तक बाढ़ के पानी में बर्बाद हो चुकी है। देश के पूर्वी इलाके के साथ ही गुजरात, राजस्थान में भी बारिश ने पहले ही तबाही मचा रखी थी। गुजरात में 70 और बंगाल में 40 लोगों की मौत हो गई। ओडिशा में बारिश- बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित हैं।

 

शहर की गलियों में चल रही हैं नाव

मणिपुर में बारिश के बाद आई बाढ़ और लैंडस्लाइड ने हजारों लोगों के बेघर कर दिया है। आज लोग वहा नाव में बैठकर सफर कर रहे हैं। जहां गावों की गलियों में लोग कभी पैदल चला करते थे, 'कोमेन' साइक्लोन कमजोर पड़ने के बाद भी पूर्वी भारत के कई इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। केंद्र सरकार ने नार्थ-ईस्ट में हुई भीषण तबाही के लिए राहत पैकेज की घोषणा की है। सेना, आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने और राहत पहुंचाने में लगे हैं।

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline