देश के बाजारों में सबसे ज्यादा चलने वाला व्यवसाय पशु-पालन ही है। पशु-पालन व्यवसाय आज विकसित ज़रूर हुआ है लेकिन ये पुराने समय से ही चलन में रहा है और दिन-दिन वैज्ञानिक पद्धतियों से ये एक नई दिशा में जा रहा है।
कई तरह के पशुओं का पालन करके पशु-पालन व्यवसाय किया जा सकता है जैसे बकरी पालन, गाय पालन आदि। पशु-पालन के साथ-साथ आप कुछ इनसे संबंधित छोटे स्तर पर व्यवसाय भी कर सकते हैं जैसे मुर्गीपालन का व्यवसाय, मछली पालन का व्यवसाय आदि। इन व्यवसाय की सहायता से आप काफी अच्छी शुरुआत कर सकते है।
बकरी पालन का व्यवसाय - पहले के समय में हर घर में बकरी का पालन एक आम बात थी। बकरी पालन के व्यवसाय से भी बहुत अच्छा लाभ कमाया जा सकता है। आप 5 बकरियां को पालकर भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। देखा जाये तो बकरी 6 माह में दो बछड़े देती है तो आप यदि बाजार में एक बछड़े को चार हजार में भी बेचते हैं तो दो बछड़े के आप 8 से 9 हजार रुपये तक कमाते हैं।
अगर एक साल की कमाई को देखा जाये तो एक बकरी से 18 से 20 हजार और 5 बकरियों से कुल एक लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। यदि अच्छा मुनाफा मिलता है तो आप इस व्यवसाय को बढ़ा भी सकते हैं। बकरियों के दुध को भी आप बेच सकते हैं। बकरियों के टीके लगवाना दवा आदि देने पर आपको ध्यान रखना होता है। इनके चारे आदि की व्यवस्था भी करनी होती है जो आपको जानकारी होगी। बकरी पालन के लिए आपको सरकार की ओर से लोन भी मिलता है।
गाय पालन का व्यवसाय- गाय को हमारे देश में देवी - देवता की तरह पूजा जाता है, गाय पालन का व्यवसाय आप भी कर सकते हैं। गाय पालन करने के लिए आप 4 से 5 गाय भी पाल सकते हैं। एक गाय 30 से 35 लीटर दूध देती है तो आप इसके दूध से 40 रुपये लीटर के हिसाब से दिन के कुल 1200 रुपये कमा सकते हैं। यानि 5 गाय के दूध के आप 6 हजार तक कमा सकते हैं। उसमें से आपके चारा खर्च आदि निकालना होगा तो आप ये मान लिजिए दिन के 2 हजार रुपये कम से कम 5 गायों पर तो आप कमा ही सकते हैं।
मुर्गीपालन का व्यवसाय - बाजारों में आज कल प्रोटीन के लिए अंडे और मुर्गी के मांस की बहुत मांग बढ़ रही है। आप को आसानी से बाजारों में इनकी दुकाने देखने को मिल जाएगी। अच्छी मात्रा में मुर्गीयां खरीद कर आप एक अच्छी जगह उनका पालन कर सकते हैं। यदि आप अपने पाॅल्ट्री फाॅर्म में दस हजार तक मुर्गियां पालते हैं तो आप महीने के 60 हजार रुपये कम से कम कमा सकते हैं। अंडों को होलसेल में आप मार्केट में बहुत अच्छी मात्रा में बेच सकते हैं।
मछली पालन का व्यवसाय - मछली को प्रोटीन का एक खास स्रोत माना जाता है। मछली पालन में मुख्य समस्या पानी को लेकर आती है, लेकिन इसके लिए आप किसी टैंक में या छोटा तालाब बनाकर इसकी शुरुआत कर सकते है। पशु-पालन के साथ-साथ इस व्यवसाय को करना भी बहुत लाभप्रद माना जाता है। मछली पालन से कई जरूरी उत्पाद प्राप्त होते हैं जिनमें मांस और मछली का तेल आदि प्रमुख है। ये उत्पाद कई दवाओें के रूप में काम में लिए जाते हैं। एक मछली एक किलो की होने के बाद आप सौ रुपये किलो के हिसाब से बेचते हैं तो आप 5 हजार मछलियों के हिसाब से महीने के 40 से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं।