मुनाफे की खेती करना चाहते है तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरुरी

मुनाफे की खेती करना चाहते है तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरुरी
News Banner Image

Kisaan Helpline

Agriculture Dec 19, 2019

कम लागत में अच्छी खेती करना हर किसान का लक्ष्य होता है, क्युकी कई बार किसान अपनी खेती में पैसा लगा कर भी उतना मुनाफा नहीं हासिल कर सकता जितना की उसे उम्मीद होती है। आज हर किसान परेशान है की उत्पादन को श्रेष्ठ कैसे किया जाये। 

इसके लिए किसान हेल्पलाइन की सलाह है की अगर आप छोटे किसान है यानि की आपके पास कम जमीन है और आप चाहते है की सब्जी की खेती करे, और आपको इस बात की परेशानी है की फसल को कीड़े नुकसान पहुंचा सकते है तो निश्चिंत हो जाइये। क्युकी आज हम आपको बताएंगे कैसे आप इन समस्याओ से निपटारा पा सकते है। 

ज्यादातर लोग केमिकल का उपयोग करते है और हम ये भी जानते है की जैविक खेती करने से केमिकल खेती के मुकबले कितना अच्छा और श्रेष्ठ उत्पादन किसानो को मिलता है। और इसमें आपको फालतू का खरचा नहीं करना पड़ता है घर बैठे ही आप कई विधियों द्वारा खेती को अच्छे से कर सकते है। जैविक खेती जितना फायदा आपको देती है उतना ही आपकी सेहत के लिए भी अच्छी होती है। 

जानिए इस जैविक विधि से कैसे फसलों में लगने वाले कीड़ो को समाप्त कर सकते है- 

1. इस विधि में सबसे पहले देसी गाय के दूध से 2 लीटर दही बनाये। 
2. इस दही के अंदर ताम्बे का बर्तन डाल दे, याद रहे की दही को मिटटी के बर्तन में ही रखे। धातु के बर्तन का उपयोग भूलकर भी न करे। 
3. इसके बाद ताम्बे के बर्तन को दही के अंदर लगभग 8 से 10 दिन तक डुबो कर रखे और उसके बाद निकाले। 
4. बर्तन को निकालने के बाद उसे 3 लीटर पानी से उसे धो ले, और उस धोये हुए पानी को भी दही में मिला दे। 
5. ये घोल पानी में मिलकर 5 लीटर तक बन जायेगा उसके बाद इसमें 200 लीटर तक पानी मिलकर इसका आप सभी प्रकार की फसलों पर छिड़काव कर सकते है। 
6. इसका फायदा ये है की इससे फसल में रस चूसने वाले कीड़े ख़त्म हो जायेंगे, और बाकि कीड़ो का प्रकोप भी खत्म हो जायेगा। 
7. इसका दूसरा फायदा ये है की इससे नाइट्रोजन की जरुरत नहीं पड़ती है।

इसी प्रकार के रोचक जानकारियों के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर। 

Agriculture Magazines

Smart farming and agriculture app for farmers is an innovative platform that connects farmers and rural communities across the country.

© All Copyright 2024 by Kisaan Helpline