आज मुख्यमंत्री कमलनाथ का मंदसौर, नीमच और रामपुरा का दौरा काफी सफल साबित हुआ। इस दौरे के पहले किसानो को सरकार और उनके द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री से जो उम्मीदे थी। लग रहा है की इस बार सरकार इस पर खरी उतरी है। इसमें कोई दो मत वाली बात नहीं की, इस साल मध्य प्रदेश के मंदसौर और नीमच दोनों जिलों को काफी जान- माल की हानि हुई है, और इसकी आपूर्ति के लिए आज मुख्यमंत्री ने निम्नलिखित घोषणाएं करके किसानो और बाढ़ पीड़ितों को राहत दी है।
कुछ अहम् घोषणाएं -
-किसानो के 2 लाख तक के कर्ज माफ़ी का ऐलान किया गया है, सूत्रों और मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा के समय ये कहा गया की ये माफ़ी 15 अक्टूबर तक कर दी जाएगी।
- गाय और भैंस के 30000 हजार और बकरी भैड के लिए 3000 हजार तक का मुआवजा।
- अनाज के नुकसान से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों को 6 महिने तक 50 किलो गेहूं दिये जायेगे।
इसी प्रकार की कृषि सम्बंधित जानकारियों के लिए किसान हेल्पलाइन पर बने रहे।