मानसून के इस मौसम में कही बारिश ने अपना कमाल दिखाया तो कही अभी भी बारिश की कयास लगाई जा रही है। देश के मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर कर्नाटक, कराईकल तेलंगाना और पुड्डूचेरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका बताई बताई जा रही है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण कोंकण, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, और गोवा में भी भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर बुलेटिन में बारिश को लेकर देश के कई राज्यों में सम्भावनाये जताई जा रही है, और कहा जा रहा है कि, मेघालय , सिक्किम , अरुणाचल प्रदेश ,पश्चिम बंगाल, असम, दक्षिण गुजरात और मराठवाड़ा के ज़्यादातर क्षेत्रो में भारी बारिश हो सकती है। देश के अन्य हिस्सों की बात की जाये तो सिक्किम, ओडिशा, बिहार और झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार है।
इसके अतिरिक्त विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम और अरब सागर बंगाल की खाड़ी में से तेज हवाओं के साथ ऊंची लहरें उठेंगी। इन लहरों की रफ़्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है। महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में इस मौसम में मछुआरे समंदर में जाते है, मौसम विभाग ने भारी बारिश और ऊँची लहरों के कारण मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
मध्य प्रदेश का मौसम-
वर्तमान में, पूर्वी मध्य प्रदेश में 21% बारिश की कमी चल रही है। इसकी तुलना में, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है।
24 जुलाई से, मध्यम और तेज़ बारिश राज्यों के उत्तरी और मध्य जिलों में शुरू होगी क्योंकि मानसून ट्रफ की धुरी उत्तर मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी। भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, टीकमगढ़ और सागर जैसी जगहों पर 24 से 25 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इसके बाद मौसम शुष्क नहीं होगा। महीने के अंत तक बारिश जारी रहेगी।