ठंड का मौसम शुरू हो चूका है, अगर आप इस किसान है तो ये आपके लिये और भी विचारणीय है की जिस प्रकार इस साल बारिश में काफी ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ उसी तरह ठण्ड में किस तरह का मौसम देखने को मिलेगा। पर कई राज्यों के विभिन्न क्षेत्र के किसानो को ऐसा लग रहा था की अबकी बार मौसम में कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेमौसम बारिश से बोई गई फसलों पर काफी मात्रा में नुकसान हुआ है। कही तो ओला वृष्टि ने भी किसानो को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
बीते सप्ताह कही जगहों पर जैसे की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे कई राज्यों में किसानों ओले गिरने जाने से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। प्रदेश के कई इलाको में जहा किसानो ने सरसों और आलू की फ़सल बो रखी है, उनके खेतों में पानी भर गया और ओलावृष्टि से भी कई फसलें खराब हो चुकी है।
कृषि विज्ञान के आधार पर बेमौसम बारिश से कई बीमारियों का प्रकोप फसलों पर बुरा प्रभाव डालता है , अगर आपने दलहन फसलों की खेती की हुई है तो उनमे झुलसा रोग के होने की सम्भावना होती है इसके रोकथाम और बुरे प्रभाव को रोकने के लिए कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 45 ग्राम + 2 ग्राम स्ट्रेपटोमायसीन सल्फेट 15 ली पानी में मिलाकर छिड़काव करें।
मौसम और कृषि सम्बंधित जानकारियों के लिए बने रहे किसान हेल्पलाइन पर।