वर्ष 2012 से लगातार आपकी सेवा में तत्पर किसान हेल्पलाइन आप सभी किसानों के सहयोग और हम पर विश्वास बनाये रखने के लिए आप सभी किसान भाइयों का आभार व्यक्त करता है। किसान हेल्पलाइन ने अब तक मंदसौर जिले के 25000 किसानों को अपने पोर्टल पर रजिस्टर किया है, सारे किसान हर दिन किसान हेल्पलाइन की सेवाओं का पूरा लाभ ले रहे है, और हर दिन हजारों किसानों की समस्याओं को सुलझाने में सफल रहा है।
किसान हेल्पलाइन के इस निरंतर प्रयास से मंदसौर जिले के काफी किसान जुड़े हुए है और अपनी समस्याओं को हम तक पंहुचा रहे है। हमारा हर दिन यही प्रयास रहता है की जितना जल्दी हो सके उनकी समस्याओं पर काम किया जा सके और उन्हें एक श्रेष्ठ उत्पादन और एक अच्छी आय मिल सके।
कृषि सामग्री की बढ़ती खरीदी
जिले के कई किसान हमारी किसान हेल्पलाइन की ऑनलाइन खरीदी भी करते है। हर दिन मंदसौर जिले के लगभग 50 किसानों के द्वारा किसान हेल्पलाइन से कृषि के लिए उपयोगी सामग्री की खरीदी होती है और दिन प्रतिदिन ये आँकड़ा बढ़ता जा रहा है।
क्यों है किसानों की पहली पसंद
हमारे अथक प्रयासों और कार्य के प्रति लगन और सूचनाओं से मिलने वाले लाभ के जरिये जिले के किसान अब किसान हेल्पलाइन में रूचि रखते है। किसान हेल्पलाइन किसानों को लाभ देने और कम कीमत में बेहतर उत्पाद और सहयोग देने वाला एकमात्र ऑनलाइन स्रोत है।
सिर्फ जिला ही नहीं, देश में भी है आगे
मंदसौर जिले के अलावा देश के लाखों किसान इस ऑनलाइन स्रोत की मदद और जानकारी के कारण बेहतर परिणाम हासिल कर रहे है। देश भर के किसान हमारे जरिये अपने कृषि उत्पादन में एक तरफ वृद्धि तो कर ही रहे है वही दूसरी तरफ सूचनाओं के जरिये कई लाभ भी प्राप्त कर रहे है, जैसे की - देश भर की सारी कृषि मंडी के भाव, फ़सलों और बीजो की जानकारी, कृषि वैज्ञानिको से संपर्क, कम और बेहतर कीमत पर कृषि सामग्री, कृषि कार्यक्रमों की जानकारी, हर रोज कृषि से जुडी खबरों को मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये तक किसानों को पंहुचाना। इसके अलावा पुरे सहयोग के लिए किसान हेल्पलाइन आपको दे रही है कम कीमत में साल भर की सदस्यता जिसमे आपको खेती के सम्बन्धी समस्याओं के लिए सहयोग दिया जायेगा।
आज ही अपडेट करें और अपने दोस्तों को शेयर करे
किसान प्ले स्टोर में किसान हेल्पलाइन को अपडेट कर सकते है और अपने दोस्तों को भी शेयर करे, ताकि इसका निरंतर लाभ आपको मिल सके। एप्लीकेशन को अपडेट करने के बाद किसानों को और भी कई फायदे और बदलाव देखने को मिलेंगे। जो उनकी खेती में पूरा सहयोग करेंगे। किसान हेल्पलाइन के प्रति इस सहयोग को देखते हुए इसमें कई बदलाव हुए है तो देर किस बात की आज ही अपडेट करे और शेयर करे।