IMD Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने मानसून का अपडेट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक इस साल मॉनसून सामान्य रहने की संभावना है। देश की पूरी कृषि व्यवस्था मानसून और उसकी बारिश पर आधारित है। इसलिए मौसम विज्ञान की ओर से मानसून अपडेट जारी किया जाता है ताकि किसान उसी के अनुसार अपनी खेती की योजना बना सकें। आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून पर अल नीनो का खतरा कम होगा जिससे बारिश में किसी तरह की कमी की संभावना नहीं है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर कहा गया है कि इसकी स्थिति सामान्य रहेगी और बारिश अच्छी होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बदला स्काईमेट का अनुमान
स्काईमेट वेदर ने कहा था कि इस साल सामान्य से कम बारिश होगी और सूखे की आशंका है। तो वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस साल मॉनसून सामान्य रहेगा और इसके 96 फीसदी (+/-5%) रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल देशभर में 83.7 मिमी बारिश होगी। विभाग ने कहा कि जुलाई के आसपास अल-नीनो की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन अल-नीनो का मानसून से कोई सीधा संबंध नहीं होगा।
बता दें कि स्काईमेट वेदर ने कहा था कि इस साल अल नीनो की स्थिति पैदा होने की आशंका है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश पर इसका बहुत बुरा असर देखा जा सकता है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक अल नीनो की वजह से भारत को रिकॉर्ड गर्मी और सूखे का सामना करना पड़ सकता है।
इन राज्यों में सामान्य बारिश होगी
आईएमडी के अनुसार, कर्नाटक, केरल, गोवा, आंध्र प्रदेश, दक्षिण तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पूर्व मध्य भारत के राज्यों जैसे छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड, पूर्वी भारत में बिहार में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, असम में सामान्य से सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों में कम बारिश होगी
IMD ने कहा कि उत्तर भारत के कई इलाकों जैसे जम्मू कश्मीर, पंजाब और यूपी के कुछ हिस्सों में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। देश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसमें राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड का नाम शामिल है।